मुजफ्फरनगर। शासन ने दिग्विजय नाथ तिवारी को परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण मुजफ्फरनगर में तैनात किया है। वहीं शासन स्तर से भूमि संरक्षण अधिकारी गौरव प्रकाश का भी ट्रांसफर किया गया है। इससे पूर्व उप कृषि निर्देशक संतोष कुमार यादव का भी ट्रांसफर हो चुका है। जनपद मुजफ्फरनगर में मत्स्यनाथ त्रिवेदी जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में परियोजना निदेशक थे। कुछ माह पूर्व उनका तबादला हो गया था। इसके बाद से परियोजना निदेशक का पद खाली चला आ रहा था। हालाकि व्यवस्था बनाने के लिए डीसी मनरेगा प्रमोद यादव को परियोजना निर्देशक का चार्ज दिया गया था। अब संयुक्त सचिव प्रहलाद बरनवाल ने जनपद रामपुर में कार्यरत परियोजना निदेशक दिग्विजय नाथ तिवारी का जनपद मुजफ्फरनगर में ट्रांसफर किया है।
वहीं तत्काल प्रभाव से रिक चल रहे परियोजना निदेशक का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए है। कृषि निर्देशक डा. जितेन्द्र कुमार तोमर ने भूमि संरक्षण अधिकारी गौरव प्रकाश का जिला कृषि अधिकारी ठापुठ ट्रांसफर किया है। अभी उनके स्थान पर शासन स्तर से कोई नई तैनाती नहीं की गई है।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






