आईजीएल की हरकत से खफा चेयरपर्सन ने बैठाई जांच

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका चेयरपर्सन शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम कर रही आईजीएल की कार्यप्रणाली से खासी नाराज हैं। कंपनी द्वारा पालिका से एनओसी लिए बिना ही उनके आवास के समक्ष सड़क को खोदकर गड्ढे कर दिए, जिसे लेकर पालिका चेयरपर्सन ने ईओ को जांच के निर्देश दिए हैं कि शहर में पालिका स्वामित्व वाली सड़कों को बिना अनुमति के खोदे जानेपर आईजीएल के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
आईजीएल की लंबित लाइन जोड़ने के लिए कंपनी के ठेकेदार शिशिर भारद्वाज ने सोमवार सुबह श्रमिक लगाते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास के सामने ही चार-पांच गड्ढे खुदवा दिए थे, यहां पहुंचे सभासद देवेश कौशिक और युवा भाजपा नेता विकल्प जैन ने हाल में बनी इस सड़क को खुदवा दिये जाने पर ठेकेदार को बुलाकर एनओसी दिखाने के लिए कहा, अनुमति नहीं होने पर फटकार लगाई तथा श्रमिकों को वहां से भगा दिया। मामले में सभासद देवेश कौशिक ने चेयरपर्सन से कंपनी के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्यवाही कराने की मांग की थी।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने इस संबंध में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को पत्र लिखकर जांच करने के आदेश दिये हैं। इसमें उन्होंने कहा कि शिकायत मिली है कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आईजीएल द्वारा अपने गैस संयोजन हेतु पालिका स्वामित्व वाली सड़कों को खोद कर गड्ढे किए जा रहे हैं तथा इनके द्वारा किए गड्ढे को सही तरह से समतल भी नहीं किया जा रहा है, मात्र खानापूर्ति करके इन गड्ढों को खुला छोड़ा जा रहा है। इनमें से अधिकांश सड़क नवनिर्मित हैं, परन्तु आईजीएल द्वारा अपनी मनमर्जी व हठधर्मिता से उक्त कार्य कराया जा रहा है, जिसकी अनुमति पालिका स्तर से प्रदान नहीं की गयी है। इससे एक ओर जहाँ सड़कों पर गहरे गड्ढे होने के कारण सदैव दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, वहीं दूसरी ओर सड़कों के गड्ढे भरने में पालिका को भारी राजस्व हानि होती है। चेयरपर्सन ने ईओ को आईजीएल कंपनी द्वारा सड़क खोदने की जांच कराकर कंपनी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश के साथ ही रिपोर्ट भी मांगी है।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि प्रकरण में निर्माण विभाग से रिपोर्ट मांगी है, आईजीएल कंपनी को अभी क्षेत्र में पाइपलाइन के लिए कोई एनओसी पालिका के स्तर से प्रदान नहीं की गई। बिना अनुमति सड़क खोदने को लेकर जेई से स्थलीय भ्रमण कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इसमें कंपनी को नोटिस भेजा जा रहा है, वहीं नगरपालिका के राजस्व क्षति के मामले में कंपनी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई