मुजफ्फरनगर। योगी सरकार की पहल पर जनपद में रविवार को 43 प्राथमिक केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित किए गए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में दिनभर करीब 2501 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया, इसमें भी बच्चों की संख्या ज्यादा रही। इसके साथ ही त्वचा रोगियों की संख्या 500 से अधिक रही। जिले में आयोजित स्वास्थ्य मेलों मेंं हालांकि गर्मी के कारण 12 बजे तक ही मरीजों ने स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहुंच परीक्षण कराने के साथ परामर्श प्राप्त किया।
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि सरकार की पहल पर जनपद में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन प्रत्येक रविवार को किया जाएगा, ताकि सभी लोगों को इसका लाभ मिल सकें। उन्होंने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आयोजित इन मेलों में 4 नगरीय क्षेत्र तथा 30 ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को संपन्न आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में कुल 1123 पुरुष व 5 महिलाओं के साथ 271 बच्चों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि इन मेलों में आयुष्मान भारत योजना के कार्ड भी बनाए गए। डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि रविवार में आयोजित स्वास्थ्य मेलों में कोरोना गाइडलाइन लाइन का पालन किया गया। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में त्वचा रोगियों की संख्या 500 रही जबकि 801 विभिन्न बीमारियों से जुड़े मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त






