श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में आचार्य सौरभ सागर महाराज का हुआ मंगल आगमन

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रात:काल की बेला में श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना की पावन धरा पर गणाचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य, संस्कार प्रणेता, जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणा स्रोत, ज्ञानयोगी, आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज का मंगल आगमन हुआ। इस दौरान बैड बाजों के साथ सकल जैन समाज एवं प्रबंध कमेटी द्वारा आचार्य श्री के चरण प्रक्षालन व आरती करके स्वागत किया गया। आचार्य श्री ने भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन किए।
इस अवसर पर ज्ञानोदय क्लब द्वारा भगवान पार्श्वनाथ का 157 वां सामूहिक अभिषेक वहलना की पावन धरा पर आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के सान्निध्य में किया, जिसमें सैकड़ों क्लब सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक एवं पूजन व शांतिधारा का पाठ किया गया। इस दौरान आचार्य श्री द्वारा अपने मुख से शांतिधारा का पाठ किया गया। तत्पश्चात आचार्य श्री के सान्निध्य में मानव कल्याण, जीव दया व विश्वशांति के लिए कल्याण मंदिर स्रोत विधान का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों जैन श्रावक एवं श्राविकाओं ने प्रतिभाग किया। आचार्य श्री ने विधान में मंत्रों का उच्चारण करते हुए सभी को आशीर्वाद दिया। आचार्य श्री के प्रवचन सुनकर भक्त भावविभोर हो गए। इस दौरान गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा, खतौली, देहरादून एवं सहारनपुर के अलावा अन्य क्षेत्रों से काफी संख्या में वहलना जैन मंदिर में आने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। सभी भक्तों ने भगवान पार्श्वनाथ व आचार्य श्री के दर्शन कर अपने को धन्य किया। संध्याकालीन गुरू भक्ति व महाआरती में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंध कमेटी श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना के अध्यक्ष राजेश जैन गर्ग डुप्लेक्स, महामंत्री संजय जैन पारस टीएमटी, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, प्रवीण जैन हुंडई, सतीश जैन, रोहित जैन, आशीष जैन, प्रदीप जैन, अनुज जैन, विभोर जैन, विपिन जैन, अमित जैन, मुकेश जैन, विजय जैन, अभिषेक जैन, अभिनव जैन, गौरव जैन समेत जैन बाल संस्कार चैनल का विशेष सहयोग रहा। आचार्य श्री का कार्यक्रम नगर के सुरेन्द्र नगर, मुनीम कॉलोनी, व प्रेमपुरी में भी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई