पालिका बोर्ड बैठक में शहरी विकास के 139 प्रस्ताव पास, 01 निरस्त और 03 स्थगित

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में दो घंटे से अधिक चली बोर्ड बैठक में कड़े विरोध, हंगामे व आरोप-प्रत्यारोपों के बीच 143 प्रस्तावों वाले विकास के एजेंडे पर गंभीर चर्चा के बाद सदन द्वारा ध्वनि मत से 139 प्रस्तावों को स्वीकृत कर दिया गया। इसमें 3 प्रस्तावों को विरोध के चलते स्थगित किया गया, जबकि एक प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा स्वीकृत किए गए प्रस्तावों में टाउनहाल के बाहर चाट बाजार के स्थान पर भव्य पार्क निर्माण, कूड़ा कलेक्शन और सफाई कार्य के लिए नई कंपनी को कार्य करने की अनुमति प्रदान करना, साथ ही कई वार्डों में निर्माण और सौन्दर्यकरण कराने के साथ नव विस्तारित क्षेत्रों के वार्डों में 20-20 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगवाने, पेयजलापूर्ति, कांवड़ यात्रा मार्ग समेत अन्य व्यवस्था, जल निगम व जीएसटी विभाग को भूमि आवंटन, पालिका किरायेदारों के लिए उपविधि बनाने समेत प्रमुख कार्यों को सदन में सहमति मिली।
नगरपालिका परिषद् सभाकक्ष में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में मंगलवार को बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ वन्दे मातरम से शुरू हुआ। इसके बाद में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने सदन के सम्मुख 143 प्रस्ताव वाला एजेंडा प्रस्तुत किया। गत कार्यवाही की पुष्टि के साथ एजेंडे पर चर्चा में चार प्रस्तावों पर सदन में आपत्ति आने के कारण उनको रोक दिया गया, इनमें प्रस्ताव 494, 529, 542 व 556 शामिल हैं। इनमें से 556 को निरस्त कर दिया गया, जबकि शेष तीन प्रस्तावों को अगली बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया जायेगा।
पालिका बोर्ड द्वारा टाउनहाल के बाहर गेट एक से गेट 3 तक मुख्य मार्ग की ओर सौन्दर्यकरण कार्य को मंजूरी प्रदान की गई है। पालिका ने चाट बाजार खत्म कराकर सौन्दर्यकरण में भव्य पार्क, फाउण्टेन आदि लगवाने की योजना बनाई है, इसके लिए निर्माण विभाग ने 70 लाख रुपये का व्ययानुमान बनाया है, इसमें सभासदों ने मांग की है कि यह सौन्दर्यकरण ऐसा किया जाये, ताकि यहां लोगों को पिकनिक स्पॉट जैसा अहसास हो और एक भ्रमणशील स्थान बन सके। इसके साथ ही शहर में कूड़ा कलेक्शन, डलावघरों से कूड़ा निस्तारण आदि कार्यों के लिए नई कंपनी जेएस एनवायरो सर्विस प्रा. लि. मयूर विहार दिल्ली को कार्य करने की अनुमति दे दी गई है। इसके लिए कंपनी से 2025 से 2028 तक 3 वर्षों के लिए पालिका ने करार किया है। इसमें कंपनी को पालिका 55 वार्डों में कार्य करने के लिए प्रतिमाह 1 करोड़ 25 लाख 45 हजार रुपये का भुगतान करेगी। स्वास्थ्य विभाग ने 1.30 करोड़ का व्ययानुमान बनाया था। पालिका तीन साल के लिए कंपनी को 45 करोड़ 16 लाख 20 हजार रुपये का भुगतान करेगी। बोर्ड में निविदा स्वीकृत होने पर अब स्वास्थ्य विभाग कंपनी को वर्क आॅर्डर जारी करेगा। इसके साथ ही एमआईटूसी कंपनी को दो माह के सेवा विस्तार से जुड़े दो प्रस्तावों 529 व 542 को सभासदों की आपत्ति के कारण स्थगित कर दिया गया है। राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, अन्नू कुरैशी, नौशाद खां, रजत धीमान, मौ. खालिद सहित अन्य सभासदों ने मांग की कि कंपनी जब तक सभी कर्मियों के वेतन व अन्य देयकों के भुगतान का सहमति पत्र पालिका में जमा नहीं कराती, तब तक उसके भुगतान व सेवा विस्तार प्रस्ताव रोक दिए जाएं। इसके साथ प्रमुख निर्णयों पर सदन ने मुहर लगाई है। प्रस्ताव 494 में शहर में आईजीएल कंपनी के द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गड्ढों के भराई कार्य पर भी सदन सहमत नहीं हुआ और इसके लिए बनाये गये व्ययानुमान के लिए स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग की गई। सर्वे रिपोर्ट आने तक इसको स्थगित किया गया। प्रस्ताव संख्या 556 निरस्त हुआ है, इसमें कर विभाग ने कमला नेहरू वाटिका में वर्ष 2009 में राजीव कुमार पुत्र बिजेन्द्र को आवंटित दुकान का 15 वर्ष के अनुबंध करने का प्रस्ताव था, सदन ने दुकान को खाली करा कर पुन: बोली के आधार पर सर्वोच्च बोलीदाता को आवंटित करने की मांग की। बैठक के अंत में सभासद रितु त्यागी के पिता भाजपा नेता शिवराज त्यागी एवं पहलगाम आतंकी हमले में शहीद लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal