दि गुड खांडसारी एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

Share :

लखनऊ/मुजफ्फरनगर। दि गुड खंडसारी एंड ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को लखनऊ स्थित सीएम आवास पर पूर्व विधायक अशोक कंसल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने मुख्यमंत्री को व्यापारियों से जुड़ी 3 सूत्रीय मांग पत्र के माध्यम से समस्याओं के निदान की मांग की।
दि गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने नवीन गुड़ मंडी में प्रोपराइटरशिप फर्म मैसर्स पार्टनर बनाने की इजाजत दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही मंडियों में दुकानों के बाहर लगाए गए चैनरों को अतिक्रमण की श्रेणी से बाहर रखा जाए। साथ ही उन्होंने मंडी परिषद की 170वीं बैठक में खाद्य तेलों पर यूजर चार्ज समाप्त किए जाने के आदेश की कॉपी दिलाए जाने की मांग की। उधर, पूर्व विधायक अशोक कंसल ने जीएसटी का 7 सूत्रीय मांग-पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा, जिसमें उन्होंने विशेष रूप से वर्ष 2017-2018 में दिए गए जीएसटी विभाग द्वारा नोटिसों को निरस्त करने, एक व्यापारी द्वारा दूसरे व्यापारी से जीएसटी देने के बाद खरीदे माल पर यदि माल को बेचने वाला व्यापारी जीएसटी जमा नहीं करता तो ऐसे में विभाग द्वारा वह पैसा खरीदने वाले व्यापारी से वसूला जाता है जो कि बिल्कुल गलत है, इसमें परिवर्तन करने की मांग की गई। इसके अलावा जीएसटी धनराशि के ऊपर ब्याज की दर 18 प्रतिशत के बजाए बैंकों के हिसाब से लेने की मांग की। जसोई के सुरेश की भूमि को पूरा कराने व चांदपुर से लापता चंद्रप्रकाश शर्मा के लापता परिवार को मुआवजे व एक सदस्य की नौकरी दिलाने के साथ बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षकों के अब अंतर्जनपदीय तबादले कराने में छूट की मांग की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सारी बातें ध्यान से सुनने के बाद व्यापार एवं गुड़ के संबंध में जानकारी ली जिसमें उन्होंने कहा कि जिले में गुड़ की ऐसी क्वालिटी बनाई जाए, जो एक्सपोर्ट की जा सके। इस दौरान अनिल गोयल बाबरी वाले मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई