सपा-कांग्रेस की पहचान दंगा व गुंडागर्दी के रूप में रही: स्वतंत्र देव

Share :

मुजफ्फरनगर। यूपी सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को जिले में कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस की पहचान जहां दंगा और गुंडागर्दी बन गई थी, इसी कारण जनता ने इनको नकारते हुए ऐसे में भाजपा को चुना और भाजपा ने प्रदेश में सुशासन लाकर जनता को भयमुक्त वातावरण देते हुए सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास जीतने का काम किया है।
योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को नगर से सटे ग्राम शेरनगर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ शिव मंदिर परिसर में महंत स्वतंत्र गिरि के शिष्य महंत कन्हैया गिरी द्वारा आयोजित 5वें भण्डारा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे। उन्होंने यहां पर साधु संतों के साथ हवन में आहुति दी और भण्डारा प्रारम्भ भी कराया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सपा के शासन में मुजफ्फरनगर में दंगा फसाद और प्रदेश में गुंडागर्दी हर किसी को याद है, जिसमें महिलाएं रात को निकलने से भी डरती थी, वहीं लोगों को बिजली भी नहीं मिलती थी। उन्होंने कहा कि सपा के लोगों ने अपनी सत्ता में जनता को भय का माहौल देने के साथ लूट-खसोट मचाई। इसके साथ प्रदेश में वंशवाद और जातिवाद की राजनीति की।
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इसके विपरीत दूसरी ओर भाजपा में कोई भी वंशवाद नहीं है, यहां पर सभी कार्यकर्ता एक समान है, जो जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं करती, हम राष्ट्रवादी विचारधारा के लोग सिर्फ देश हित के लिए काम करते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में अब जनता के लिए काम किया जा रहा है। इसके साथ हम एक हाथ में राष्ट्रवाद और दूसरे हाथ में चहुंमुखी विकास का एजेंडा लेकर चलते हैं। हमने बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों के लिए कार्य करके दिखाया है।
मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान महन्त कन्हैया गिरी द्वारा कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव को स्मृति चिह्न प्रदान करते हुए सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, विधायक मिथलेश पाल, शंकर सिंह भोला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नरेश गुर्जर, नरेन्द्र पंवार, प्रमुख सदर अमित चौधरी, अभिषेक गुर्जर, राजू अहलावत, बिजेन्द्र पाल, पुरूषोत्तम गौतम, सभासद राजीव शर्मा, शरद शर्मा, सुधीर खटीक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal