मंत्री ने निरीक्षण भवन में भीड़भाड के चलते रद्द की समीक्षा बैठक

Share :

मुजफ्फरनगर। यूपी में डबल इंजन की सरकार गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है। सीएम योगी के नेतृत्व में सरकार की मंशा है कि हर प्रकार के बजट और विकास को सुनिश्चित किया जाये। वर्तमान में बाढ़ नियंत्रण पर सरकार द्वारा ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश में 10 हजार करोड़ रुपये की 1600 बाढ़ परियोजनाओं पर काम हुआ है, इससे बड़े पैमाने पर खेती की भूमि को बचाया गया है, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।
उक्त उद्गार योगी सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया से वार्ता के बीच व्यक्त किए। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार द्वारा किसानों के लिए जहां 1200 मीटर वाले आदर्श नलकूप लगाये जा रहे है, किसानों को सिंचाई के लिए पानी की उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण पर काम चल रहा है। हमारा प्रयास है कि इस बार मानसून की तेजी को देखते हुए 15 जून तक सभी परियोजना पूर्ण कर ली जाये। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण के लिए जनपद में भी दो परियोजना पर काम हो रहा है। यहां बाढ़ की विभीषिका कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण के लिए ज्यादा काम किया है।


रविवार दोपहर मंत्री विभागीय समीक्षा बैठक के लिए मेरठ रोड स्थित निरीक्षण भवन पर पहुंचे, यहां गार्ड आॅफ आॅनर के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और फिर विभागीय बैठक करने के प्रयास किए, पर डाक बंगले में भीड़भाड़ के चलते उन्होंने विभागीय समीक्षा बैठक रद्द कर दी। जल जीवन मिशन के अंतर्गत उन्होंने ग्राम सिलाजुड्डी में पाइप पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ लघु सिंचाई यांत्रिक कार्यशाला का शुभारंभ किया और दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कमल किशोर, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, सीओ सिटी राजू कुमार साव सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal