38वें दायित्व बोध समारोह में संजय मिश्रा बने अध्यक्ष

Share :

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मेन शाखा का 38 वां दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन एक बैंकटहॉल में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रांत से आए अनुराग दुबलिश, शरद चंद्रा, सरल माधव के अलावा अरूण खंडेलवाल, प्रवीण गुप्ता व विशाल शर्मा समेत अनेक शाखाओं से पदाधिकारी बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम से किया गया। मुख्य अतिथियों के स्वागत के साथ कार्यक्रम में शाखा के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने अपना उद्बोधन दिया। शाखा सचिव नवनीत गुप्ता ने गत वर्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत की। नये सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करवाई गयी। नए सदस्यों में नितिन गर्ग, ब्रज पाल सैनी, प्रमोद अग्रवाल, राजीव त्रिखा, यशपाल अरोड़ा, मनोज राठी, धीरज उपाध्याय आदि ने सदस्यता ग्रहण की।
भारत विकास परिषद मेन शाखा के 38 वें दायित्व ग्रहण समारोह में नई कार्यकारिणी समिति के रूप में संजय मिश्रा को अध्यक्ष, नवनीत गुप्ता सचिव, नीरज सिंघल कोषाध्यक्ष, महिला सहभागिता डॉ. अंजली गर्ग, गतिविधि संयोजक सेवा ओडी शर्मा, संयोजक संपर्क पुरुषोत्तम सिंघल, संयोजक संस्कार डॉ. बृजेश आत्रेय, संयोजक पर्यावरण विनोद अग्रवाल ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजली गर्ग ने किया। इस दौरान आर्यन ने अपनी मधुर आवाज में समा बांधा। कार्यक्रम में केपी राठी, डॉ. दीपक गर्ग, अरुण मित्तल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अशोक सिंघल, प्रीत वर्धन शर्मा, मनोज शर्मा, राजेंद्र सैनी, विनीत गुप्ता, विपिन कुमार, सुनीता शाह, सुखबीर सिंह, आशु अग्रवाल, अनिल शर्मा, राज कुमार गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल, अनुराग गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई