डीएस पब्लिक स्कूल द्वारा ठंडे शरबत का वितरण

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में भीषण गर्मी में अम्बे जन कल्याण एवं शिक्षा प्रसार समिति के तत्वावधान में स्कूल के मुख्य द्वार पर ठंडे शरबत का वितरण किया गया। समिति द्वारा लगाए ठंडे शरबत वितरण के इस प्याऊ में स्कूल मैनेजर सुधीर शर्मा, डायरेक्टर रेनू शर्मा, एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ एवं बच्चों ने लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर उन्हें भीषण गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया।
स्कूल प्रबंधक सुधीर कुमार शर्मा, डायरेक्टर रेणु शर्मा समेत अन्य अतिथियों ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद रिबन काटकर एक दिवसीय ठंडे शरबत वितरण की प्याऊ का शुभारंभ किया। ठंडा शरबत पीकर राहगीरों ने इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए समिति एवं विद्यालय परिवार की सराहना की। शरबत वितरण कैंप में गर्मी से राहत दिलाने के लिए पंखों की व्यवस्था की गई। विद्यालय से जुड़े अभिभावकों ने भी इस पुनीत कार्य के लिए विद्यालय के पदाधिकारियों एवं विद्यालय परिवार की खूब प्रशंसा की। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने सभी के उत्तम स्वास्थ्य की इस बीच कामना करते हुए गर्मी के मौसम में रखे जाने वाली सावधानियों के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी पड़ रही है ऐसे मौसम में हमें ज्यादा से ज्यादा पानी या तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए। गर्मी के मौसम में हमें ताजी हरी सब्जियां एवं सलाद आदि का भरपूर प्रयोग करना चाहिए। घर से पानी पीकर ही निकलना चाहिए एवं पानी की बोतल तथा घर से बाहर निकलने पर सिर ढकने के लिए कपड़ा लेकर निकलने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई