नगरपालिका में 30 सीसीटीवी कैमरों पर खर्च होंगे 3.22 लाख

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में अब आने वाले दिनों में डिजीटल सिक्योरिटी के बूते 24 घंटे निगरानी में रखे जाने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका परिसर में बाहर से कार्यालयों तक 30 सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और एलईडी स्क्रीन लगाने की तैयारी की है। तीन जून की बोर्ड बैठक में इसे मंजूरी मिलने की संभावना है।
नगरपालिका परिषद परिसर की पूर्व में सुरक्षा को लेकर उठते रहे तमाम सवालों और कई बार यहां खड़े वाहनों से बैटरी और कीमती सामानों की चोरी के चलते कड़े कदम उठाने की पहल शुरू की है। पूर्व में एक चालक द्वारा मृत गौवंश ट्रैक्टर ट्राली में भरकर यहां लाकर खड़ा कर दिए जाने के साथ रात्रि में यहां बाहरी लोगों के अवैध तरीके से प्रवेश आदि को देखते हुए अब पूरे टाउनहाल परिसर को 24 घंटे की निगरानी में लेने की तैयारी है। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने ऐसे में टाउनहाल परिसर को डिजिटल सिक्योरिटी से आच्छादित करने के निर्देश दिए। ऐसे में निर्माण विभाग ने 30 सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में जेई निर्माण कपिल कुमार ने बताया कि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नगरपालिका परिसर के सम्पूर्ण क्षेत्र को सीसीटीवी कमैरे से आच्छादित करने के निर्देश दिये थे, इसमें विभाग ने राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के तहत कार्य कराने के लिए कुल 3,80,373 रुपए का व्ययानुमान तैयार करते हुए बीती बोर्ड बैठक में यह स्वीकृत किया गया। इसके उपरांत निविदा आमंत्रित की गई। इसमें बर्क इमेजिंग प्लस फर्म ने न्यूनतम दर 3,22,092 रुपये में यह कार्य करने की इच्छा जताई है। इसमें टाउनहाल परिसर में सुरक्षा के दृष्टिगत 30 सीसीटीवी कैमरे, 55 इंची एलईडी टीवी व एक वर्षीय एएमसी कार्य शामिल है। ठेकेदार फर्म की निविदा की स्वीकृति के लिए प्रस्तावित बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें पूरे पालिका भवन में चेयरपर्सन और ईओ कार्यालयों के साथ गैलरी, टैक्स विभाग, खजांची कार्यालय, बिलिंग काउंटर सहित अन्य क्षेत्र में वर्तमान में 18 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, अब 30 नये सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य कराया जा रहा है, ताकि पालिका मुख्यालय भवन को डिजिटल सिक्योरिटी के दायरे में लाकर 24 घंटे इसकी निगरानी की जा सके। टाउनहाल के तीनों गेट पर भी कैमरे लगाये जायेंगे।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि पालिका मुख्यालय में कार्यालयों के साथ मुख्य स्थानों पर पूर्व में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद टाउनहाल परिसर में कुछ घटनाएं होने और यहां बाहरी लोगों पर नजर रखने के लिए पूरे परिसर को ही डिजिटल सिक्योरिटी में लाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं, जिसकी स्वीकृति 3 जून को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में लाने का प्रयास किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई