दिल्ली एनसीआर में प्री मॉनसून की बारिश का अलर्ट

Share :

मुजफ्फरनगर। इस साल मानसून समय से 8 दिन पूर्व केरल में दस्तक देने के साथ 12 दिन पहले महाराष्ट्र में पहुंचने तथा मौजूदा समय में कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में पूरी तरह से सक्रिय है। इसके साथ ही मानसून अब पूर्वोत्तर के राज्यों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर तक दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी की मानें तो अगले 10 दिनों में मानसून यूपी व दिल्ली में प्रवेश कर सकता है। हालांकि इसका असर दिल्ली-एनसीआर में अभी से दिखाई देने लगा है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत प्रदेश के 50 जनपदों में तूफानी बारिश व आंधी चलने की संभावना जताई है।
मौसम के बदले मिजाज और कई दिनों की जारी गर्मी के बीच शनिवार को जनपद में करीब 6 डिग्री तापमान की हुई बढ़ोतरी के बीच सायं को आंधी-तूफान ने राहत की उम्मीद जगाई है। हालांकि उत्तर पश्चिम भारत में मौसम विभाग ने दावा किया है कि जम्मू काश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान में 31 मई से चार जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश होगी, वहीं कुछ इलाकों में आंधी तूफान के साथ बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक में एक सप्ताह लग सकता हैं। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में इसका असर दिखना शुरू हो गया है। इसके चलते शनिवार दोपहर से ही दिल्ली-एनसीआर के साथ जनपद में बादल छाने लगे। शाम होते-होते कई क्षेत्रों में तूफान के साथ बूंदाबांदी के साथ मौसम सुहाना हो गया। शनिवार में मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई के लिए अगले 5 दिनों का मौसम अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में चार जून तक आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। इस बीच शनिवार दोपहर से ही मौसम में बदलाव दिखने लगा है। देर सवेर किसी समय आंधी-तूफान के साथ में बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली-एनसीआर में लोगों से सतर्क रहने की अपील की। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बीते साल मई में नौतपा के असर से भीषण गर्मी पड़ रही थी। इससे जनजीवन भी बेहाल हो उठा था, लेकिन इस बार प्री मॉनसूनी गतिविधियों के चलते नौतपा भी बेअसर दिख रहा है। पूरे मई महीने में दिल्ली-एनसीआर समेत देश के तमाम हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होती रही। इसी बीच मानसून ने भी अपने समय से पूर्व केरल और महाराष्ट्र में दस्तक देकर गर्मी का असर कम कर दिया। अब 5 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत देश के विभिन्न राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इससे नौतपा का असर बिल्कुल ही न के बराबर हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई