बनी बात, किसान मजदूर संगठन का धरना 9 वें दिन समाप्त

Share :

मुजफ्फरनगर। पावर कारपोरेशन व लोक निर्माण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के साथ सरकारी मशीनरी द्वारा किसानों की उपेक्षा से आहत भारतीय किसान संगठन का बीते 15 मई से डीएम कार्यालय पर चल रहा धरना प्रदर्शन शनिवार को जिले के प्रशासनिक अफसरों के साथ मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर हुई दूसरे दौर की वार्ता में सहमति बन जाने पर समाप्त हो गया। इस बीच भाकियू टिकैत के राष्टÑीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर पहुंचकर न केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े इस आंदोलन को समर्थन दिया अपितु किसानों की आवाज को संयुक्त रूप से उठाने की जरुरत पर भी बल दिया। बाद में उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे ठा. पूरण सिंह को अधिकारियों के साथ मिलकर, जूस पिलवाकर, आंदोलन को विराम दिलाने का काम किया।
भारतीय किसान संगठन द्वारा जनपद में बढ़ते भ्रष्टाचार के साथ किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 15 मई को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर धरना शुरू किया था। किसानों की ओर से लगातार मांग उठाने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही भरा कदम नहीं उठाने के बाद बीते 22 मई को यहां पर संगठन ने महापंचायत की और इसमें कई जनपदों से बड़ी संख्या में किसान जुटे थे। इसी दिन अधिकारियों की उपेक्षा से आहत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के मान मनौवल को ठुकराकर कार्यवाही होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया और स्वयं भूख हड़ताल पर बैठ गये थे। शनिवार को भी संगठन का धरना जारी रहा। इसी बीच प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दूसरे दौर की वार्ता में अधिकांश मांगों को मान लिया गया। इस बीच धरने पर अधिकारियों को आमंत्रित किए जाने की बात चल ही रही थी, तभी आंदोलन को समर्थन व्यक्त करने के लिए भाकियू टिकैत के राष्टÑीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने किसान मजदूर संगठन के राष्टÑीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह की भूख हड़ताल को किसानों के लिए संघर्ष बताते हुए जनपद में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर आंदोलनों का केन्द्र है, जिसमें आंदोलन का महत्व होता है। ऐसे में किसानों की आवाज उठाने के लिए संयुक्त रूप से आंदोलन की जरुरत है। उन्होंने ऐलान किया कि ठा. पूरण सिंह के आंदोलन के लिए भाकियू का प्रत्येक कार्यकर्ता यहां जुट जायेगा। इसी बीच किसानों के बीच धरने पर एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और एसडीएम सदर निकिता शर्मा के साथ पहुंचे और संगठन के अध्यक्ष पूरण सिंह को आश्वासन दिया कि प्रशासन उनकी उठाई मांगों व समस्याओं को लेकर गंभीर है। उनके मांग पत्र पर काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चकबंदी, बिजली व अन्य विभागों में जो समस्याएं हैं, उसको लेकर डीएम स्तर से कार्यवाही की जा रही है। इसके बाद सहमति बनी और राकेश टिकैत ने एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह के साथ मिल कर भूख हड़ताल पर बैठे संगठन के राष्टÑीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह को जूस पिलाते हुए इस आंदोलन समाप्त करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक सीट मतदान के दौरान किया चुनाव प्रेक्षक ने डीएम-एसएसपी संग निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में हुए एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक सीट चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी सूरज कुमार राय एवं चुनाव पर्यवेक्षक राजशेखर आईएएस द्वारा संयुक्त रूप से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस

स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के लिए मुजफ्फरनगर में स्नातक के लिए 45.46 और शिक्षक में 65.49 प्रतिशत मतदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में मेरठ खंड (स्नातक एवं शिक्षक) विधान परिषद सीटों के लिए 13 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 56 बूथों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। डीएवी इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर सपाइयों और भाजपाइयों के बीच हुई झड़प को छोड़कर पूरे जिले में शांति बनी रही। स्नातक सीट के लिए जिले में

गंगा की निर्मलता बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य: अविनाश भदोरिया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मेला अधिकारी सोनिका के निर्देश पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदोरिया के नेतृत्व में गोविंदपुरी घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अविनाश भदोरिया ने कहा कि

एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सार्वजनिक क्षेत्र के इंजीनियरिंग और विनिर्माण उद्यम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के निदेशक मंडल में अपनी नियुक्ति पर, श्री एम. श्रीधर (57 वर्ष) ने निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले, श्रीधर कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत थे।

हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन ने की दीवाली बोनस का जल्द भुगतान करने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल के श्रमिक संगठन हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों को मिलने वाले दीवाली बोनस एवं समस्याओ पर चर्चा करने के साथ प्रबंधन द्वारा ज्वाइंट कमेटी की ऑनलाइन बैठक करने का विरोध करते हुए पूर्व की भांति ऑफलाइन बैठक बुलाने की मांग की गयी है। बैठक के दौरान कई भेल

मदरसों में शुक्रवार के बजाए रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किए जाने का किया स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने मदरसो में शुक्रवार के बजाए रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किए जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को समान शैक्षिक व्यवस्था में लाने के उद्देश्य से स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal