फंडूस मैंगो ड्रिंक समेत पेय पदार्थ के 10 नमूने किए जब्त

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद की जनता को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने की दिशा में शासन के निर्देश पर चलाए अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कई विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करते हुए वहां निरीक्षण करने के साथ पेय पदार्थ के अनेक नमूने एकत्र कर, उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा। टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
आम जनमानस को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण पेय पदार्थ उपलब्ध कराने की दिशा में आयुक्त खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश के क्रम में बीते दिवस को नान एल्कोहलिक बेवरेजेज, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर, मिनरल वॉटर एवं फ्रूट जूस इत्यादि पेय पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए मुजफ्फरनगर में सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मैसर्स सिमरन ट्रेडिंग कंपनी रुड़की रोड मुजफ्फरनगर से फंडूस मैंगो ड्रिंक तथा ड्रिंक एंड शिप आॅरेंज ड्रिंक का एक-एक नमूना, मैसर्स गुडलक एजेंसी बामनहेड़ी रुड़की रोड से रस किक ग्लूको एनर्जी लेमन रिफ्रेशर, कैंपा एनर्जी ड्रिंक तथा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का एक-एक नमूना, मैसर्स वीआरएस बेवरेजेज एनएच 58 जड़ौदा से माउंटेन ड्यू कार्बाेनेटेड वॉटर, ट्रॉपिकाना मिक्स्ड फ्रूट जूस, मिरिंडा कार्बाेनेटेड वॉटर, मिल्क शेक तथा स्टिंग एनर्जी ड्रिंक का एक-एक नमूना जब्त किया गया। इस प्रकार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुल 10 नमूने संग्रहित करते हुए उन्हें खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ को जांच हेतु प्रेषित किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जब्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। छापेमारी के दौरान टीम में मुख्य रूप से खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, सुनील कुमार, विशाल चौधरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मंत्री कपिल देव ने किए परिवारजनों के साथ माँ सिकरी माता के दर्शन

मोदीनगर (रिपोर्टर)। मोदीनगर प्रवास के दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने परिवारजनों के साथ माँ सिकरी माता के पावन दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना एवं दर्शन किए। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने माता के श्रीचरणों में पुष्प अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना

श्रद्धालुओं की भरी पिकप सड़क किनारे खड़े ट्राला से टकराई, आठ की मौत, 17 घायल

लखनऊ (एजेंसी)। कानपुर–प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 17 श्रद्धालु घायल हो गए है। सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा पेट्रोल पंप के समीप उस समय हुआ जब सड़क किनारे खड़े ट्राला में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त

अखिलेश यादव की दादरी रैली में 300 कारे 50 बसे जाएंगी.ज़िया चौधरी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 29 मार्च को दादरी नोएडा में समाजवादी समानता भाईचारा रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगमन की तैयारी हेतु पार्टी कार्यालय पर आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट व संचालन जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी द्वारा किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि दादरी नोएडा

जनता का स्नेह और समर्थन ही सबसे बड़ी ताकत है-मदन कौशिक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। कनखल स्थित इंदु एंक्लेव सोसाइटी में मयंक भजोराम शर्मा के संयोजन में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे और फूलमालाएं पहनाकर मदन कौशिक का स्वागत किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते

एक घंटे में 51 लाख राम नाम जप के माध्यम से मनाई गई राम नवमी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीराम नाम विश्व बैंक समिति के तत्वावधान में पूरे देश की सभी इकाइयों पर श्रीराम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया। सभी राम भक्तों द्वारा पुस्तकों पर एक घंटे में 51 लाख बार राम नाम लिखा गया। जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड रहा। श्रीराम नाम विश्व बैंक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित

रामनवमी पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 151 कन्याओं का पूजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर मुजफ्फरनगर में महिला सशक्तिकरण और बाल सुरक्षा को लेकर नगरपालिका परिषद् और पुलिस विभाग की एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में कन्या पूजन के साथ-साथ समाज को महिला उत्थान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन पर जागरूक करने का सशक्त

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal