हर घर नल योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जाए शुद्ध पेयजल

Share :

मुजफ्फरनगर। जिले के नोडल अधिकारी विशेष सचिव मनोज कुमार राय ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल परियोजना के तहत मंसूरपुर में बने ओवरहेड टैंक व पंप हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें पानी की टंकी की टूटी पाइपलाइन की समस्या से अवगत कराते हुए घरों में पानी नहीं पहुंचने की बात की। नोडल अधिकारी ने इस पर नाराजगी जताते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि 45 दिन के अंदर संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा ओवरहेड टैंक ठीक कराकर जहां पर पाइपलाइन टूटी है उसकी जांच कराते हुए पाइप लाइनों को सही करते हुए ग्रामीणों को हर घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर ग्राम पंचायत में हर घर में शुद्ध पेय जल पहुंचे। उन्होंने मंसूरपुर के मजरा दौलतपुर में बने ओवरहेड टैंक को भी देखा। जहां मिली खामियों पर नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि 15 दिन में गांव के हर घर में पानी पहुंचाया जाए। इस दौरान सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी विद्युत, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण एवं ग्राम प्रधान व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मृतक केतन के परिवार से मिलने टिहरी जा रहे सांसद चंद्रशेखर रावण और विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने रोका

हरिद्वार (रिपोर्टर)। टिहरी गढ़वाल के चर्चित केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण और खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने शंकराचार्य चौक पर रोक दिया। इस दौरान दोनों नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। धक्का मुक्की के बीच सांसद चंद्रशेखर रावण के

आदि शक्ति का साक्षात स्वरूप है मां कामाख्या देवी मंदिर-स्वामी अरूण गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आह्वान पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि मां कामाख्या देवी मंदिर शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र है। जो श्रद्धालु भक्त आस्था और विश्वास के साथ मां कामाख्या के दर्शन पूजन करते हैं। मां की कृपा से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के वार्ड 12 रामधाम में लगभग 65 लाख की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण योजना का शुभारंभ किया। कृपाल स्कूल से देवनगर, शिवालिक नगर तक बनने वाली 500 मीटर सड़क का निर्माण एचआरडीए द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर विधायक आदेश चौहान

बाल चेतना शिविर में एक माला देश के नाम का आगाज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन द्वारा द आर्ट ऑफ लिविंग के साथ मिलकर एक बाल चेतना शिविर आवास विकास मुजफ्फरनगर के मंदिर कैंपस में शुरू किया गया। शिविर का आधार अपनी संस्कृति की तरफ बच्चों का रुझान और अधिक बढ़े और बच्चे अपने देश की महानता अपनी संस्कृति की महानता का संस्कार और अधिक

नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग मैच में ब्लैक पैंथर्स की शानदार जीत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद के सभासदों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। खेल भावना से ओतप्रोत इस मैच में नगरपालिका ब्लैक पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका व्हाइट लायंस को

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal