राज्यमंत्री ने विकास कार्यों, के साथ की कानून व्यवस्था की समीक्षा

Share :

मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेंद्र कश्यप ने जिले में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए सरकार द्वारा चलायी विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार के साथ ही योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिए जाने के निर्देश दिए। मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने इसके लिए जिले के अधिकारियों को पूर्ण पारदर्शी रूप से योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने मेरठ रोड स्थित निरीक्षण भवन में समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को तमाम विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ पात्रों को इन योजनाओं का लाभ भी पंहुचाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।
समीक्षा बैठक में डीएम उमेश मिश्रा एवं सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने राज्य मंत्री को जन सामान्य हेतु सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ विकास कार्यों से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी। कानून व्यवस्था से जुड़े विषयों पर एसएसपी संजय वर्मा ने जरुरी जानकारी दी। मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर स्पष्ट निर्देश दिए कि व्यवस्था इस प्रकार बनायी रखी जाये कि किसी भी निर्दोष का उत्पीड़न न हो पाए। बाद में मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने जिले के पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा की। बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय ने अपने-अपने विभागों में संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं यथा-पिछड़ी जाति पूर्वदशम छात्रवृत्ति, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति एवं पिछड़ी जाति शादी अनुदान, दिव्यांग भरण पोषण अनुदान, दिव्यांग पेंशन, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना आदि की प्रगति से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई