पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सफलता को मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी कक्ष में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सफलता को लेकर विचार मंथन किया गया। इस दौरान बैंक अधिकारियों के साथ योजना से जुड़े बिजली विभाग के अधिकारी एवं जनपद के सभी वैंडर बैठक में मौजूद रहे।
शुक्रवार को विकास भवन में संपन्न बैठक में सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने पीएम सूर्य घर योजना के लक्ष्य को पाने में हो रही देरी के लिए बैंक के अधिकारियों को ससमय लक्ष्य पूर्ण करने तथा अनावश्यक रूप से कागजों के लिए लाभार्थियों को परेशान न किए जाने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने लाभार्थियों एवं वैण्डर्स से भी बैंक अधिकारियों द्वारा अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि लोन निरस्त भी करते है, तो बैंक अधिकारी तुरन्त लिखित में लोन निरस्त करने का कारण समेत लाभार्थी एवं वैण्डर को उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सत्यापन एवं स्मार्टमीटर व नेटमीटर स्थापना, मीटर रीडिंग के कार्यों को समय से पूर्ण करने तथा विद्युत विभाग के अधिकारी व वैण्डर्स के बीच 2-3 जून के बाद बैठक करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना प्रभारी यूपीनेडा भजन सिंह को निर्देश दिए कि अग्रणी जिला प्रबंधक और विद्युत विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर संयंत्र स्थापना में आ रही समस्याओं का ससमय निराकरण करवायें तथा उपायुक्त जिला उद्योग, अग्रणी जिला प्रबन्धक के साथ जो बैंक बिना किसी कारण लोन निरस्त कर रहे हैं तथा लाभार्थी व वैण्डर्स से दुर्व्यवहार कर रहे है, उनका निरीक्षण करेंगे। बैंक के डिस्ट्रिक्ट को-आॅर्डिनेटर के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता व अधिशासी अभियन्ता, सीनियर मैनेजर, अग्रणी जिला प्रबन्धक कार्यालय, सबन्धित बैंक के डिस्ट्रिक्ट कोआॅर्डिनेटर जनपद के सभी वैण्डर्स ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal