रिश्वत प्रकरण में आरोपी हैड कांस्टेबल को किया सस्पेंड

Share :

मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय वर्मा ने एक बार फिर से भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मामले में लिप्त पाये जाने पर आरोपी हैड कांस्टेबल को सस्पेंड करते हुए पुलिस कर्मियों को सख्त संदेश देने का काम किया है।
बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के आबकारी पुलिस चौकी पर तैनात हैड कांस्टेबल नरेन्द्र तेवतिया की एक वीडियो वायरल हो रही है, इसमें वो एक युवक से पैसे लेते हुए नजर आ रहे हैं। प्रकरण में पीड़ित युवक शुभम त्यागी ने आरोप लगाया कि आबकारी चौकी इंचार्ज राजकुमार शर्मा और सिपाही नरेन्द्र तेवतिया ने एक शिकायत होने पर उनका मानिसक और आर्थिक उत्पीड़न किया। शुभम का कहना है कि उसने हरेन्द्र राणा नामक युवक से किस्त का पैसा प्राप्त किया और उसको रसीद दे दी थी, लेकिन हरेन्द्र ने आबकारी चौकी में उसके खिलाफ शिकायत करते हुए झूठे आरोप लगाये। इसी प्रकरण में चौकी इंचार्ज और सिपाही उसका उत्पीड़न करने लगे। उसको फोन कर चौकी पर आने के लिए कहा गया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने शुभम को धमकाया कि यदि नहीं आये तो तुम्हारे खिलाफ आई शिकायत के आधार पर जेल भेज देंगे। शुभम मिला तो रिश्वत मांगी गई। इंस्पेक्टर के नाम पर दबाव बनाया गया। शुभम का कहना है कि रिश्वत के रूप में दस हजार रुपये उसने सिपाही नरेन्द्र को दिये। इसका वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने संज्ञान लिया और हैड कांस्टेबल नरेंद्र तेवातिया को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस प्रकरण में उन्होंने विभागीय जांच भी बैठा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई