मुजफ्फरनगर। उप कृषि निदेशक भूमि संरक्षण मेरठ अशोक तेवतिया ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर आने के बाद जिला कृषि विभाग में पहुंच कर विभागीय कामकाज की समीक्षा की और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
गुरूवार को उप कृषि निदेशक भूमि सरंक्षण मेरठ अशोक कुमार तेवतिया विकास भवन स्थित जिला कृषि विभाग के कार्यालय में पहुंचे। यहां पर उन्होंने जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया से उनका विभागीय कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वागत किया। इस दौरान उप कृषि निदेशक भूमि संरक्षण मेरठ मंडल अशोक कुमार तेवतिया ने कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, वहीं उनके द्वारा भूमि सरंक्षण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करते हुए विभागीय कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान जिला भूमि संरक्षण अधिकारी गौरव प्रकाश और जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया के साथ विभागीय बैठक कर कार्यों की समीक्षा भी की गई।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा






