किसान दिवस में समस्याओं के समाधान न होने का उठा मुद्दा

Share :

मुजफ्फरनगर। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित मासिक किसान दिवस के दौरान मौजूद किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि यह आयोजन मात्र कागजी खानापूर्ति तक ही सीमित हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां उठाई जाने वाली तमाम शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जाता, पूरे माह में एक भी शिकायत का किसी अधिकारी द्वारा समाधान नहीं होता है, ऐसे में इस किसान दिवस की जरुरत समझ से परे की बात है। किसान संगठनों ने इसके साथ चकबंदी, बिजली, पानी, अतिक्रमण, सड़क निर्माण और गन्ना भुगतान नहीं होने की शिकायतों को उठाते हुए समय से समाधान की मांग की।

कलेक्ट्रेट स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में मासिक किसान दिवस का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित किसान दिवस में अधिकारियों के सामने किसान संगठनों के नेताओं ने विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया। बैठक में जहां गांव दतियाना में नलकूप पर हुई चोरियों के मामले में खुलासा नहीं होने पर रोष जताया, वहीं ग्राम बागोवाली में बस्ती के बीच में खाली पड़ी 3 बीघा भूमि पर बड़ी संख्या में कूड़ा करकट पड़ा होने और यहां पर ग्रामीणों द्वारा कूड़े में आग लगा देने पर इससे धुआं होने से भारी परेशानी की समस्या से अवगत कराया। इसी गांव में विद्युत लाइन 3 साल पहले डाली गई थी, लेकिन एक छोटा सा टुकड़ा छोड़ दिये जाने से काफी संख्या में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं पुरबालियान गांव की चकबंदी प्रक्रिया के बीते 36 वर्षों से लंबित होने की समस्या को उठाते हुए किसानों ने बैठक में अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर चकबंदी प्रक्रिया को जल्द पूर्ण नहीं किया गया, तो 1 जून से वे जिलाधिकारी आवास पर चूल्हे लेकर डेरा डालने को विवश होंगे। इसके अलावा ग्राम भूराहेड़ी भूमिया खेड़ा धार्मिक स्थल पर गंदगी का मुद्दा भी उठा। भाकियू के जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि अधिकारियों ने इस क्षेत्र में सफाई का दावा किया, लेकिन स्थिति जस की तस है। उन्होंने इस बीच झूठी रिपोर्ट देने वाले अधिकारियों के निलंबन की मांग की। शेरपुर गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या के साथ बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा भी आया, लेकिन तब तक जिला गन्ना अधिकारी बैठक से जा चुके थे। भाकियू टिकैत के महानगर अध्यक्ष गुलबहार राव ने अपने गांव की मुख्य सड़क का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 20-25 सालों में वह सड़क बनी थी लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते सड़क के दोनों ओर नाली नहीं बनाए जाने की वजह से सारा पानी सड़क पर आने व सड़क टूटने की कगार पर पहुंच जाने की बात की। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सड़क के दोनों ओर नाले बनवाए जाएं जिससे पानी सड़क पर ना आए। यदि प्रशासन द्वारा समस्या का निस्तारण नहीं होगा तो 10-15 दिन बाद रुड़की चुंगी को जाम करते हुए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह ने इन सभी लिखित शिकायतों के समाधान का मौजूद किसानों को आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal