आधुनिक तकनीक से दूध के उत्पादन को मिलेगा प्रोत्साहन: डॉ. बालियान

Share :

मुजफ्फरनगर। ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित गौ अभ्यारण्य में स्वस्थ गौ वंश में भ्रूण प्रत्यारोपित कर कृत्रिम गर्भाधान करा कर उत्तम किस्म के गौ वंश प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से संचालित कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को किया गया। काऊ सेंचुरी परिसर में प्रात: 11 बजे संपन्न कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने गौवंश संरक्षण के साथ ही स्वस्थ दूधारू पशुओं की दिशा में शुरू पहल को ओर बेहतर कराने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम अध्यक्षता श्री गोवर्धन गो सेवा समिति के अध्यक्ष कुश पुरी ने की।
रविवार को काऊ सेंचुरी में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि आधुनिक तकनीकी से उत्पादित गौ वंश से देश में दूध के उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं इसकी कमी को दूर किया जा सकेगा। ये केंद्र सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है, जो आने वाले दिनों में निश्चित रूप से बेहतर साबित होगी। इस दौरान श्री गोवर्धन गौ सेवा समिति अध्यक्ष कुश पुरी ने कहा कि इस योजना में करीब 5 सौ भ्रूण गौ माता में प्रत्यारोपित किए जाने है, ताकि योजना से गौ अभ्यारण्य स्वावलंबी होने के साथ किसान भी उच्च नस्ल की गायों को प्राप्त कर अपनी आमदनी दोगुना कर सकें। समिति के सचिव विपुल भटनागर ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें गौ माता की सेवा करने का अवसर मिला है। निराश्रित गोवंश जो जनपद की बड़ी समस्या थी, जिसे तुगलकपुर गौ अभ्यारण्य में आश्रय मिला है उनकी जीवन शैली सुधरी है। उन्होंने कहा कि गौ वंश सदैव ही पूजनीय रहा है।
केंद्र सरकार ने अत्याधुनिक विधि भ्रूण प्रत्यारोपण के माध्यम से उत्तम नस्ल की गाय प्राप्त करने के अभियान के तहत इस काऊ सेंचुरी को चुना। यहां पर प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा चिन्हित गायों को उनकी देखरेख व दिशा निर्देशों के अनुरूप गत कई माह से तैयार किया जा रहा था। रविवार को डॉ. जनार्दन ईटीटी विशेषज्ञ एनडी डीबी डेयरी सर्विसेज, डॉ. ब्रह्मेंद्र रेड्डी भ्रूण विशेषज्ञ द्वारा बारह गायों में साहीवाल नस्ल का सफल भ्रूण प्रत्यारोपित किया गया। इस विधि द्वारा निश्चित रूप से उत्तम नस्ल की अधिक एवं पौष्टिक दूध देने वाली गौ माता ही जन्म लेती है। कार्यक्रम में भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लि. से डॉ. राजन बिजयाल, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. विजय, डॉ. अमरजीत यादव, जोनल लीड पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. एस. करार, राज्य प्रमुख भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लि. व इंडसइंड बैंक सीएसआर का सहयोग रहा। कार्यक्रम में अमित चौधरी वसुंधरा रेजीडेंसी, अनिल चौधरी, अर्जुन सिंह, डॉ. शुभम आर्य, काऊ सेंचुरी प्रबंधन से मोंटी सैनी, परविंदर आर्य, कार्तिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal