डीएम उमेश मिश्रा ने किसानों को किया सम्मानित, दी बधाई

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा ने जानसठ ब्लॉक के ग्राम नाईपुरा के कृषक जगराज सिंह एवं मीरापुर दलपत के कृषक उधम सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने किसानों को सम्मानित करते हुए आह्वान किया कि आप अपने ही जैसे कम से कम 100 कृषकों को एकीकृत मॉडल तैयार करने के लिए प्रेरित करें, ताकि जनपद में बेरोजगार युवकों को रोजगार प्राप्त होने के साथ स्वयं की आय के साथ-साथ जनपद की कृषि आय में वृद्धि कर सकें। उन्होंने डीडी कृषि को निर्देशित किया कि इस प्रकार के समस्त ऐसे युवा या कृषक जो स्व:रोजगार करना चाहते हैं, उनको मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजनान्तर्गत पंजीकृत कराने के निर्देश दिए।
ग्राम नाईपुरा निवासी किसान जगराज सिंह करीब 16 एकड़ भूमि में खेती कर रहे हैं, जिसमें 5 एकड में मक्का, करीब 7 एकड़ में तरबूज व खरबूजे की खेती, 4 एकड़ खेत में हरी मिर्च की खेती कर रहे हैं। जगराज सिंह के खेत पर उद्यान विभाग द्वारा अनुदानित ड्रिप सिस्टम एवं कृषि विभाग द्वारा पीएम कुसुम योजना के अन्तर्गत 5 एचपी का सोलर पम्प स्थापित है। श्री सिंह का दावा है कि प्रति एकड़ तरबूजे व खरबूज से हमें लगभग 50 हजार का लाभ प्राप्त होता है। इसके बाद इसमें खरीफ मक्का उत्पादन करके 50 हजार रुपए प्रति एकड़ बचत होती है। पुन: रबी मौसम में खेत में सब्जी का उत्पादन कर करीब 50 हजार रुपए की बचत के चलते वर्षभर में एक एकड़ से 1 से 1.50 लाख रुपए की बचत होती है। वहीं मक्का, आलू और मेथी उत्पादन कर प्रति एकड़ 1.50 लाख रुपए तक वार्षिक लाभ प्राप्त कर रहे हंै। इनके द्वारा बताया गया कि ड्रिप सिचाई के साथ उर्वरक का उपयोग करते हैं जिससे उर्वरक खपत में बचत होती है। डीएम ने कृषक जगराज सिंह को सुझाव दिया कि आप अपने क्षेत्र में इसी प्रकार से कम से कम 100 कृषकों को प्रेरित करें। अभी तक क्षेत्र के 8-10 किसानों द्वारा सैकड़ों एकड़ मक्का, मिर्च, तरबूज व खरबूजे की खेती होती है।

उधर मीरापुर दलपत के किसान उधम सिंह एक एकड़ तालाब में मत्स्य पालन कर रहे हैं। साथ ही कड़क नाथ मुर्गीपालन एवं तालाब के बन्धे पर औद्यानिक फसल पपीता व अन्य सब्जी का उत्पादन कर आय बढ़ाई जा रही है। उक्त तालाब पर मत्स्य पालन विभाग द्वारा अनुदान प्राप्त किए जाने के साथ इन्हें मत्स्य पालन का तकनीकी प्रशिक्षण विभाग द्वारा दिया गया है। श्री सिंह द्वारा पशुपालन औद्यानिक फसल आदि का एकीकृत मॉडल बनाने की योजना है। इन्होंने प्रतिवर्ष तालाब से लगभग 2 लाख का लाभ प्राप्त किया है। तालाब के बन्धे पर लगे पपीते भी आय का साधन बन रहे हैं, वहीं मुर्गी पालन कार्य अभी प्रारम्भिक अवस्था में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई