बार संघ के 25 अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट का नोटिस, हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर। जिला बार के 25 अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट ने नोटिस देते हुए न्यायिक कार्यों में बाधा पहुंचाने के आरोप में जवाब तलब किया है, जिसमें बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों के साथ अन्य अधिवक्ताओं के नाम शामिल हैं। हाईकोर्ट द्वारा बार-बार हड़ताल करने के मामले में नोटिस देने के साथ इसके लिए जिला जज के समक्ष जवाब दाखिल करने के लिए निर्देशित किया है। उधर, जिला बार संघ ने आरोपों को गलत बताते हुए जवाब दाखिल करने को 6 वरिष्ठ अधिवक्ताओं का पैनल गठित किया है।
हाईकोर्ट के नोटिस को लेकर कचहरी में भारी हलचल है। इस नोटिस प्को ा्रयागराज हाईकोर्ट की ओर से जिला बार संघ के 25 अधिवक्ताओं को जारी करते हुए हड़ताल कर न्यायिक कार्य को प्रभावित करने के आरोप लगाये गए हैं। इसके सहारे प्रयागराज हाईकोर्ट ने मुजफ्फरनगर जनपद में न्यायिक कार्यों में बाधा डालने के मामले में कड़ा रूख अपनाते हुए बार संघ से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने जिला बार संघ के अध्यक्ष ठा. कंवरपाल सिंह, महासचिव चौ. चंद्रवीर सिंह, उपाध्यक्ष निश्चल त्यागी, कोषाध्यक्ष शशि प्रभा सहित 25 पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर आरोपित किया है। बार संघ के सूत्रों के अनुसार इस नोटिस में कहा गया है कि बार-बार हड़ताल करते हुए न्यायिक कार्य को प्रभावित किया जा रहा है। इस नोटिस में हाईकोर्ट की ओर से 5 तारीखों पर जिला बार संघ द्वारा न्यायिक कार्यों से विरत रहने व हड़ताल के लिए भेजे प्रस्तावों का संज्ञान लिया है। इन्हीं प्रस्तावों पर जिला बार संघ पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। नोटिस में निर्देश दिए हैं कि आरोपों को लेकर सभी संबंधित अधिवक्ता 15 दिन के भीतर ही जवाब दाखिल करेंगे। नोटिस के साथ हाईकोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि किसी अदालत में न्यायिक कार्यों की हड़ताल नहीं होनी चाहिए, इससे न्यायिक प्रक्रिया में बाधा आती है और लोगों को समय पर न्याय देने की व्यवस्था और परिकल्पना पूर्ण नहीं हो पाती है।

इन्होंने कहा-
हाईकोर्ट के नोटिस को लेकर जिला बार संघ के महासचिव चंद्रवीर सिंह एड. ने बताया कि हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की ओर से हड़ताल के प्रस्तावों को लेकर नोटिस जारी किया गया है। इसमें लगाए गए आरोप बेबुनियाद और गलत हैं। उन्होंने कहा कि नोटिस के सहारे उन पर लगाए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। उनके पदभार संभालने के बाद से न तो कोई हड़ताल हुई है और न ही अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के नोटिस का जवाब जिला जज की कोर्ट में दाखिल करना है, इसके लिए बार संघ ने 6 वरिष्ठ अधिवक्ताओं की एक कमेटी बनाई है, जो कोर्ट में जवाब पेश करने के लिए तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal