किसानों ने घेरी कलेक्ट्रेट, दिया धरना, किया प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। किसानों की विभिन्न समस्याओं के साथ पावर कारपोरेशन में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए गुरूवार को किसान मजदूर संगठन ने डीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान किसानों ने जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए समस्या समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने का भी ऐलान किया। इस दौरान धरने पर अधिकांश वक्ताओं ने जनपद में चकबंदी के साथ बिजली और आवारा गौवंश से होने वाली तमाम परेशानियों की ओर डीएम का ध्यान आकर्षित करते हुए समस्याओं के समाधान किए जाने की मांग की।
कलेक्ट्रेट में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, किसानों का कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 22 मई को किसानों की महापंचायत होगी। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरडीएसएस योजना के अंतर्गत एलटी कंपनी को जनपद में विद्युत सुधार कार्य दिया गया था। कम्पनियों के अधिकारियों द्वारा पुराने तार एवं नये केवल खम्बों में बता घोटाला किया है, जिसकी उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर जांच करा कर दोषियों पर गरार्यवाही नहीं की गई है। वहीं चकबदी में विभिन्न अनियमितताओं एवं अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लंबित मुद्दों पर कार्यवाही नहीं हो पायी है। इसके साथ ही पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राज मार्ग का कार्य अभी तक भी पूर्ण नहीं हुआ है। करीब साल भर से टोल वसूला जा रहा है, जो बिल्कुल अवैध है। उन्होंने मांग की कि इस हाईवे का कार्य पूर्ण होने तक जागाहेडी बघरा टोल प्लाजा को बंद किया जायें। वहीं जनपद की बजाज भैंसाना शुगर मिल पर किसानों का जो बकाया गन्ना भुगतान है, उसे तत्काल दिलाया जाये। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पिछले साल में बनायी गयी सड़कों की कमेटी के द्वारा गुणवत्ता की जांच करायी जाये। इस दौरान डीएम कार्यालय पर आयोजित धरने पर पहले दिन वार्ता के लिए एसीएमओ, नगर मजिस्ट्रेट के साथ बिजली विभाग एसडीओ पहुंचे। हालांकि इस बीच वार्ता के दौरान कोई समाधान नहीं हो पाया। धरने पर इस दौरान मुख्य रूप से कृष्ण कुमार, दीपक सीम, शकुन राणा, शहजाद राणा, देवेन्द्र, अनिल राणा, विशाल, नरेंद्र, प्रशांत राणा, कुलदीप, सोम पाल, रामकुमार, विनोद राजेन्द्र, रामपाल, राज सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई