18 आउटसोर्सिंग परिचालकों की रोडवेज डिपो से हुई छुट्टी

Share :

मुजफ्फरनगर। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने ड्यूटी के प्रति उदासीन चल रहे डिपो के डेढ़ दर्जन परिचालकों के विरुद्ध कड़े कदम उठाते हुए उन्हें डिपो की आउटसोर्सिंग जन शक्ति सूची से हटाते हुए सेवा प्रदाता कंपनी को वापस भेज दिया है। मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो में हुई इस कार्रवाई से ड्यूटी के प्रति उदासीन कर्मचारियों में हड़कंप मचा दिया है।
सोमवार को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा की ओर से जारी आदेश में रोडवेज डिपो के 18 परिचालकों को बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया गया है। वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी की प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो में की गई इस कार्रवाई से आउटसोर्सिंग पर कार्य कर रहे आलोक कुमार, अंकित कुमार, अनुराग बिक्रम, अशरफ अली, अशोक कुमार, अवनीश कुमार, बिट्टू कुमार, दीपक-12, धर्मेन्द्र सिंह-9, हिमांशु कौशिक, मान सिंह, नितेश कुमार, प्रताप सिंह, प्रकाश चन्द्र, राजवीर सिंह, सरदेश कुमार, शाकिर अली और उमेश प्रजापति को बीते कई माह से अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के चलते हटा दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन परिचालकों के द्वारा तमाम बुलावा पत्रों की अनदेखी के चलते रोडवेज संचालन में जारी व्यवधान और निगम की छवि खराब होने की स्थिति में कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि आउटसोर्सिंग परिचालकों का नाम डिपो की जन शक्ति सूची से हटाते हुए इन्हें सेवा प्रदाता एजेंसी मै. एसएस इंटरप्राइजेज को वापस भेजने के आदेश पारित कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal