गांव खुब्बापुर थप्पड़ कांड में सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव स्थित नेहा पब्लिक स्कूल में हुए थप्पड़ प्रकरण में अब सुप्रीम कोर्ट ने बेसिक शिक्षा विभाग को एडवाइजरी जारी करते हुए पीड़ित छात्र के भविष्य को लेकर आदेश जारी किए हैं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शिक्षा विभाग को आदेश दिए कि उक्त पीड़ित छात्र का पूर्ण स्कूल खर्च और परिवहन खर्च बेसिक शिक्षा विभाग की पूर्ण जिम्मेदारी होगी। बीएसए ने कोर्ट के जारी आदेश के बाद एनजीओ को जानकारी देकर इस वर्ष की छात्र की ट्यूशन फीस, यूनिफॉर्म, किताबें व स्कूल की पढ़ाई पूरी होने तक परिवहन शुल्क का भी भुगतान करें। जिले में घटित यह मामला 24 अगस्त 2023 का है, तब गांव खुब्बापुर स्थित नेहा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या तृप्ता त्यागी ने एक छात्र को उसके सहपाठियों से थप्पड़ लगवाए थे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में छा गया था।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव में स्थित नेहा पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का एक छात्र प्रधानाचार्या तृप्ता त्यागी को पहाड़ा नहीं सुना पाया तो उन्होंने छात्र को कक्षा के अन्य छात्रों द्वारा थप्पड़ लगवाए। लगवाए गए थप्पड़ का वीडियो किसी के द्वारा बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला देश-विदेशों तक चर्चाओं के केंद्र में पहुंच गया। इस बीच में राष्टÑपिता महात्मा गांधी के पौत्र वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार गांधी ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद पीड़ित छात्र की काउंसलिंग के लिए उच्च स्तरीय कमेटी पहुंची। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर छात्र का दाखिला नगर के सीबीएसई बोर्ड के प्रमुख विद्यालय शारदेन स्कूल में कराया गया। छात्र ने बीते दो वर्षों में शारदेन स्कूल से कक्षा दूसरी और तीसरी कक्षा उत्तीर्ण की, जिसके बाद वह अब कक्षा चार में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में बीते दिवस इस मामले की सुनवाई हुई, इसमें सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि छात्र की पढ़ाई, ड्रैस सहित परिवहन आदि खर्च शिक्षा विभाग ही उठाएगा।
बता दें, बीते दो वर्षों में एक वर्ष शिक्षा विभाग ने छात्र का खर्च वहन किया, लेकिन बीते वर्ष से सईद मुर्तजा समाजसेवी संगठन द्वारा छात्र का खर्च वहन किया जा रहा है, जो भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

इन्होंने कहा-
मुजफ्फरनगर बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पहले से ही पालन किया जा रहा है। छात्र अब एक प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ रहा है, जिसका खर्च के रूप में सैय्यद मुर्तजा मैमोरियल ट्रस्ट की ओर से भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छात्र को किताबें, जूते, बैग और स्टेशनरी का सामान उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ गांव से शहर तक आने-जाने का पूर्ण परिवहन खर्च भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन सभी भुगतानों की रसीदें कोर्ट में प्रस्तुत की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई