डीएम ने परखी पुरकाजी कस्बे के सरकारी स्कूल की व्यवस्था

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा ने पुरकाजी कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए वहां चल रही स्मार्ट क्लास व अन्य व्यवस्थाओं को देखते हुए शिक्षकों और बच्चों से मिलकर विस्तार से बातचीत की। विद्यालय में शैक्षिक विकास व गुणवत्ता बनाने के लिए सहयोग देने पर उन्होंने निरीक्षण में साथ रहे नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी एड. की भी प्रशंसा की।
डीएम उमेश मिश्रा बुधवार को अचानक पुरकाजी के कंपोजिट विद्यालय में पहुंचे और यहां पर संचालित हो रही स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। नगर पंचायत पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी ने डीएम उमेश मिश्रा को बताया कि नगर पंचायत पुरकाजी की ओर से विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता को निखारने के लिए कंपोजिट विद्यालय में 75 इंच की हीक्विजन कम्पनी के कई कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड दिए गए हैं। इस दौरान डीएम ने स्मार्ट बोर्ड स्क्रीन पर पढ़ाई करने वाले बच्चों और शिक्षिकाओं से सवाल जवाब किए। निरीक्षण में डीएम को जब यह पता चला कि इस स्कूल में 861 बच्चों का पंजीकरण है और कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति लगभग शत-प्रतिशत ही है, तो वो काफी प्रसन्न दिखाई दिए। नगर पंचायत की ओर से यहां स्मार्ट क्लास बोर्ड के साथ बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर और खेलकूद के साधन समेत अन्य व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गई हंै। इसको लेकर डीएम उमेश मिश्रा ने चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी के साथ ही स्कूल के प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा के प्रयासों और उनके इस सहयोग के लिए प्रशंसा की। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि सभी नगर पंचायतों को शैक्षिक उत्थान के लिए अपने स्तर से यदि इस तरह की सोच के साथ काम किया जाये तो ये विद्यालय एक आदर्श विद्यालय बनकर सामने आयेंगे और बच्चों का शैक्षिक स्तर भी निखरेगा। डीएम ने कहा कि जिस प्रकार से पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी यहां पर शैक्षिक स्तर को संवारने के लिए चिंतित हैं, सहयोगी हैं और प्रयासरत भी हैं, वैसा ही जज्बा सभी को रखना चाहिए।
उधर, चेयरमैन जहीर फारूखी ने बताया कि उनके द्वारा सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है, ऐसे में जो भी संसाधन और सहयोग नगर पंचायत कर सकती है, वो किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हम पुरकाजी कस्बे के सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था करायें। इसके लिए स्मार्ट बोर्ड विद्यालयों को उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहे हैं। हमें खुशी है कि जनता के प्रेम के सहारे जो सहयोग नगर पंचायत ने विद्यालयों को किया, उससे शिक्षा व्यवस्था की स्थिति में बदलाव आया है, वहीं बच्चों को बेहतर शिक्षा के साधन मिल रहे हैं। उन्होंने प्रशंसा के लिए डीएम उमेश मिश्रा का भी आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई