पूर्व सीएमओ डॉ फौजदार व लेखाकार पर लगे गंभीर आरोप

Share :

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल की पूर्व संविदा स्टाफ नर्स रूबीना बेगम ने पूर्व सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार और लेखाकार देवेंद्र शर्मा के खिलाफ मेरठ न्यायालय में वाद दायर किया है। मामले की सुनवाई 23 मई को होगी।
उक्त मामले में वर्ष 2022 में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में रूबीना को एक महिला से पैसे लेते हुए दिखाया गया था। रूबीना का कहना है कि यह पैसा टीवी खरीदने का था। इस वीडियो के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया और सात माह बाद उनकी संविदा समाप्त कर दी गई।
रूबीना का आरोप है कि तत्कालीन सीएमओ और लेखाकार ने वीडियो को रिश्वत का मामला बताकर उन्हें निलंबित किया। उनका कहना है कि बहाली के लिए उनसे 8 लाख रुपये मांगे गए और पैसे न देने पर संविदा समाप्त कर दी गई। रूबीना ने यह भी आरोप लगाया कि नियमों के विपरीत पांच सदस्यीय कमेटी के बजाय सिर्फ दो एसीएमओ से जांच कराई गई। वीडियो में दिख रही महिला को जांच टीम द्वारा मरीज बताया गया, जबकि अस्पताल के रजिस्टर में उसका कोई रिकॉर्ड नहीं था।
कोर्ट में दाखिल दलील में रुबीना ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जांच में क्लीन चिट देने के लिए उससे मोटो रकम की मांग की गई। रिश्तेदारों से रकम लेकर भी दी गई, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं कर पाई। इसी वजह से नवंबर 2022 में उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम मेरठ की विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में दावर परिवाद में रूबीना बेगम ने बताया कि आईजीआरएस प्लेटफार्म पर हुई शिकायत की जांच में उनकी सेवा समाप्ति की प्रक्रिया को सही नहीं माना गया। कई बार लिखित शिकायत कर ईमानदारी से लोक कर्तव्य विधि अनुसार कार्रवाई का अनुरोध किया गया। इस मामले में विजिलेंस के एसपी को भी शिकायत की गई। इस मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों में पूर्व सीएमओ डा. महावीर सिंह फौजदार और लेखाकार देवेन्द्र शर्मा को आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता रूबीना बेगम का कहना है कि कोर्ट ने परिवाद का संज्ञान लेते हुए सुनवाई के लिए 23 मई की तारीख मुकर्रर की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी बहाली को लेकर वह कोर्ट में गई है और उसे उम्मीद है कि उसे न्याय मिलेगा।
उधर, पूर्व सीएमओ डॉ. फौजदार का कहना है कि आरोपी संविदा कर्मी नर्स द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो उप मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचा था और उन्हीं के आदेश पर कार्रवाई की गई थी। उन्होंने रूबीना के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि रूबीना ने जिला स्वास्थ्य समिति में बहाली का प्रस्ताव रखा था, जो निरस्त हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal