एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह का लखीमपुर तबादला

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रदेश की ब्यूरोकेसी में एक बार फिर से बदलाव हुआ है। गुरूवार शाम को जारी तबादला सूची में 2 आईएएस अधिकारियों समेत 18 पीसीएस अधिकारियों के इस बीच ट्रांसफर हुए। तबादला सूची में मुजफ्फरनगर जनपद में 2021 से कार्यरत एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर का नाम भी शामिल है, जिन्हें लखीमपुर-खीरी में एडीएम प्रशासन के तौर पर भेजा है।
गुरूवार देर सायं उत्तर प्रदेश में दो आईएएस और 18 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। तबादला सूची में प्रतीक्षारत चल रहे आईएएस अधिकारी अमित कुमार घोष को अब सचिवालय प्रशासन के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक इस पद पर आईएएस के. रवीन्द्र नायक थे। वहीं हरदोई की संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी को इसी पद पर मेरठ भेजा गया है। गुरूवार देर सायं को नियुक्ति विभाग ने शासनादेश जारी करते हुए 18 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी पर तैनाती दी है। जारी उक्त सूची में मंडी परिषद के उप निदेशक अमरेश कुमार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मथुरा, अपर मेलाधिकारी प्रयागराज दयानंद प्रसाद को अपर निदेशक प्रशासन कृषि निदेशालय, कुम्भ मेला के विशेष कार्याधिकारी अभिनव पाठक को आगरा का उप जिलाधिकारी व आलोक गुप्ता को कानपुर नगर का एसडीएम बनाया है। इसके साथ ही राजस्व परिषद में विशेष कार्याधिकारी सुनील कुमार झा को मेजर ध्यान चंद खेल विवि मेरठ का कुल सचिव, मेरठ एसडीएम नवनीत गोयल को एडीएम न्यायिक महाराजगंज, शाहजहांपुर के एसडीएम ज्ञानेन्द्र नाथ को इसी पद पर प्रयागराज और प्रयागराज मंडल के अपर आयुक्त पुष्पराज सिंह गोरखपुर विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। मऊ के एसडीएम सुमित सिंह को अलीगढ़, अयोध्या की एसडीएम अंशिका दीक्षित को इसी पद पर बिजनौर पर भेजा गया है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में एडीएम प्रशासन के रूप में 28 अक्टूबर, 2021 से अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते रहे नरेन्द्र बहादुर सिंह को लखीमपुर खीरी भेजा गया है, वहीं संजय कुमार सिंह को लखीमपुर-खीरी में एडीएम राजस्व रहे संजय कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर में एडीएम प्रशासन के पद पर भेजा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को अब उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ का महाप्रबंधक, सहकारी चीनी मिल की प्रधान प्रबंधक विनीता सिंह को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का सचिव, रायबरेली एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी को इसी पद पर इटावा, कुशीनगर के एसडीएम परितोष मिश्र को इसी पद पर अलीगढ़, सतं कबीरनगर के एसडीएम शैलेश कुमार दुबे को अमरोहा व अमरोहा के एसडीएम को इसी पद पर संत कबीरनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal