संभावित युद्ध या हवाई हमले की स्थिति में प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Share :

मुजफ्फरनगर। संभावित युद्ध अथवा हवाई हमले की स्थिति में आम नागरिक सुरक्षित रहें, इसके लिए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। वहीं अफवाह से बचने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति के समय सीधे इमरजेंसी आॅपरेशन सेंटर हेल्पलाइन 9412210080 व 01312436918 या टोल फ्री नंबर 1077 से किसी समय मदद ली जा सकती है। आपात स्थिति आग, बाढ़ या किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में कंट्रोल रूम के साथ पुलिस डायल 112 से संपर्क किया जा सकता है।
एडीएम राजस्व गजेंद्र कुमार ने जारी एडवाइजरी की जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे समय में अफवाह से बचाव बहुत जरुरी है। सोशल मीडिया पर अलर्ट ग्रुप बनाने, गलत सूचना से बचाव के साथ ग्रुप में चिकित्सक, सेना अधिकारी, पुलिस आदि स्थानीय विशेषज्ञों को जोड़ें, ताकि किसी भी विषम स्थिति में इनकी मदद ली जा सके।
उन्होंने बताया कि सायरन या धमाके के बाद तुरंत जमीन पर लेट जाएं, यदि घायल हैं, तो प्राथमिक उपचार करें या पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं। वहीं अनजान वस्तु या विस्फोटक न छुएं, पुलिस को सूचित करें। बाहर निकलने से पहले आधिकारिक अनुमति या रेडियो अलर्ट सुनें। जगह छोड़ते समय सिर्फ जरूरी सामान लेकर निकलें। पालतू जानवरों के लिए रस्सी, खाना व पानी साथ रखें। इसके साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को मानसिक रूप से शांत रखने के लिए संवाद करें। हर समय सकारात्मक सोच और संयम बनाए रखें। गंभीर स्थिति में भी संयम और नेतृत्व बनाए रखें, दूसरों को संभालें। वहीं जिला प्रशासन या नागरिक रक्षा विभाग से संपर्क बनाए रखें। निकटतम अस्पताल, पुलिस स्टेशन, फायर ब्रिगेड का पता और नंबर नोट करें। गंभीर स्थिति में 112 पर कॉल करें।
एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार ने बताया कि ऐसी स्थिति में अपने दस्तावेज का डिजिटल बैकअप, या डिजी लॉकर में रखें। इसके साथ आॅनलाइन भुगतान बंद होने पर काम आने के लिए नकद राशि रखें। हवाई हमला या सायरन बजते ही शांत रहें और तुरंत आश्रय लें। अपने शहर-गांव में चिन्हित सुरक्षित आश्रय स्थल पहले से जान लें। घर में कम से कम सात दिन का राशन, पानी, दवाइयां और मास्क रखें। सीटी, टॉर्च, पावर बैंक, प्राथमिक चिकित्सा किट साथ रखें। इसके साथ बिजली का मेन स्विच, गैस सिलेंडर बंद करना न भूलें। वहीं परिवार के सभी सदस्यों के ब्लड ग्रुप, आधार कॉपी और फोटो तैयार रखें। परिवार मिलन स्थल पहले से तय कर लें। शिशु, बुजुर्ग और विकलांगों की विशेष तैयारी अलग से करें। जारी एडवरजाइरी में बहुमंजिला इमारतों के लिए विशेष दिशा-निर्देश देते हुए निर्देश दिए हैं कि सीढ़ियों का प्रयोग करें, लिफ्ट से बचें। हर फ्लोर पर निकासी मार्ग प्रदर्शित करें। खिड़कियों से दूर रहें, शीशे टूटने से चोट लग सकती है। बाथरूम या कंक्रीट वाली दीवार के पास शरण लें। अंधेरे में मार्गदर्शन हेतु फॉस्फर स्ट्रिप या एमरजेंसी लाइट लगाएं। इसके साथ ही सुरक्षा कारणों से बच्चों के लिए सुरक्षा बैग तैयार करें पानी, बिस्किट, डायरी, पहचान पत्र समेत अन्य जरुरी दस्तावेज अपने पास रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई