मुजफ्फरनगर। स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने जनपद में चलाए अभियान के बीच शाहपुर क्षेत्र के ग्राम तावली में स्थित र्इंट भट्ठे पर जांच की। इस दौरान भट्ठे पर जीएसटी जमा कराने में भारी गड़बड़ी मिली है। जांच के बाद टीम द्वारा भट्ठे पर बिक्री के लिए रखी लगभग 21 लाख र्इंट सीज कर दी। इन र्इंटों की कीमत करीब 01 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
राज्य जीएसटी की एसआइबी यूनिट के उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि विभाग ने र्इंट भट्ठों की कुंडली खंगाली है। इस बीच कई र्इंट भट्ठे ऐसे मिले, जिनका वार्षिक टर्न ओवर और जीएसटी जमा कराने के आंकड़े पिछली बार के मुकाबले इस बार काफी घटे हुए हैं। इसकी गहनता से छानबीन शुरू की गई, जिसके चलते बुढ़ाना क्षेत्र के तावली में र्इंट भट्टे पर जीएसटी को लेकर जांच हुई। जांच में अनियमितता पकड़ में आई है। ऐसे में भट्ठे पर तत्काल पेनाल्टी या जुर्माना नहीं वसूला गया है। यहां पर रखी हुई मिली लगभग 21 लाख र्इंटों को सीज किया गया है। विभाग की अनुमति एवं जांच पूर्ण होने तक इन र्इंटों की ब्रिकी नहीं की जा सकती है। उनका कहना है कि जांच के बाद र्इंट भट्ठा स्वामी जीएसटी कोष में शत प्र्रतिशत टैक्स जमा कराएगा, उसके बाद ही र्इंटों की बिक्री कर पाएंगे।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






