मुजफ्फरनगर। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने पहलगाम की घटना के विरोध में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से डीएम दफ्तर तक पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही केन्द्र सरकार को आश्वस्त किया कि आतंकवाद के खिलाफ हर मोर्चे पर किसान और मजदूर सरकार के साथ हैं। ऐसे में सरकार को अब नागरिकों को भयमुक्त वातावरण देने के लिए हरसंभव कदम उठाने होंगे।
रविवार को प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए भाकियू नेता नीटू दूल्हेरा ने कहा कि किसान ही नहीं देश का हर नागरिक आतंकवाद के खिलाफ है। आतंकवाद से देश की सुरक्षा ही नहीं अर्थव्यवस्था को भी खतरा है। डीएम कार्यालय पहुुंचे कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाक प्रायोजित आतंकवाद को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि यह हमला, जिसमें हमारे निर्दाेष नागरिकों ने अपनी जान गंवाई, एक बार फिर पाक द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के घिनौने चेहरे को उजागर करता है। यह घटना न केवल देश की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है, अपितु हमारे नागरिकों के मन में भय और असुरक्षा की भावना भी पैदा करती है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान सीमा पार अभी तक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, जिसका उद्देश्य अस्थिरता पैदा करना मात्र है। ऐसे आतंकी संगठनों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों और सेना का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों की भावना का सम्मान करते हुए इस घटना के दोषियों पर इजराइल व अमेरिका की तर्ज पर करवाई की जाये, सीमा पर निगरानी और गश्त प्रभावी बनाई जाए, ताकि इन आतंकियों की भविष्य में घुसपैठ को रोका जा सके। वहीं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर आवाज उठाई जानी चाहिए और पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए वैश्विक समुदाय का समर्थन प्राप्त किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से बिजेंद्र बालियान, अंकित, विपिन त्यागी, संजीव सहरावत, प्रवीण पंवार, विनीत त्यागी, शहजाद राव, डॉ. सत्तार, पवित अहलावत, अमित ठाकुर, शावेज, राजीव सहरावत, मुन्ना, उस्मान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






