डीएस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के रिसोर्स पर्सनस के निर्देशन में तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्वान रिसोर्स पर्सन संजया वालिया एवं अनिल कुमार गुप्ता कैप्टन भारतीय नेवी (रिटायर्ड) ने विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को सक्रिय गतिविधियों द्वारा सभी प्रकार के तनाव को दूर भगाने एवं एक तनाव रहित स्वस्थ, प्रसन्न, सफल एवं आनंदमय जीवन जीने जीने के गुर सिखाए। कार्यशाला में आयोजक डीएस पब्लिक स्कूल सहित होली एंजेल कान्वेंट स्कूल, दि एसडी पब्लिक स्कूल एवं सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी प्रतिभाग किया। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने रिसोर्स पर्सन श्रीमती संजया वालिया एवं कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता का स्वागत करते हुए उन्हें पौधे भेंट किये।
कार्यशाला में सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन‌ संजया वालिया एवं कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता ने उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं को तनाव एवं इसके विभिन्न प्रकार तथा तनाव प्रबंधन की आवश्यकता एवं उसकी महत्ता पर इंटरएक्टिव तरीके से विभिन्न प्रकार की मनोरंजक गतिविधियों द्वारा तनाव प्रबंधन सिखाया। रिसोर्स पर्सन कैप्टन श्री अनिल कुमार गुप्ता ने प्रतिभागियों को तनाव से मुक्ति पाने के लिए विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास एवं प्राणायाम के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने कार्यशाला में प्रतिभागियों को ब्रीदिंग एक्सरसाइज कराकर सभी में स्फूर्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया । कार्यशाला में गतिविधियों के साथ तनाव प्रबंधन से संबंधित विभिन्न केस स्टडी पर भी चर्चा की गई। कार्यशाला में प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन पर आधारित प्रेरणाप्रद वीडियो क्लिप भी दिखाई गई। रिसोर्स पर्सन श्रीमती संजया वालिया एवं कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता ने प्रतिभागियों से उनके स्वयं के अनुभवों के आधार पर एवं विभिन्न परिस्थितियों में उनके द्वारा तनाव से मुक्ति पाने के लिए किए गए उपायों पर भी चर्चा की। कार्यशाला में दोनों ही रिसोर्स पर्सन ने प्रतिभागियों द्वारा बताए गए तनाव प्रबंधन के विभिन्न प्रयोगों में से श्रेष्ठ एवं सरल उपायों की प्रशंसा करते हुए अन्यों को भी उसका अनुसरण करने को कहा। कार्यशाला में प्रतिभागियों से उनको दैनिक जीवन में होने वाले तनाव के कारकों को भूल कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने एवं अपने उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित करके उस ओर निरंतर आगे बढ़ने के सुझाव दिए गए। इसे और अधिक रोचक बनाने के लिए रिसोर्स पर्सन श्रीमती संजया वालिया द्वारा प्रतिभागियों के बीच ‘फ्लाई दि स्ट्रेस इन एयर विद बैलून’ गतिविधि का आयोजन भी किया गया। सभी गतिविधियों में प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए आनंद के साथ सभी प्रकार के तनाव को दूर भगाते हुए जीवन में निरंतर सकारात्मक सोचने एवं आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यशाला के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने सफल कार्यशाला के लिए सी.बी.एस.ई. रिसोर्स पर्सन श्रीमती संजया वालिया एवं कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता का आभार प्रकट किया। कार्यशाला में सभी के लिए जलपान एवं मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई