पहलगाम के शहीद हिन्दुओं को दी व्यापार संगठन ने श्रद्धांजलि

Share :

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई मंडी इकाई ने शुक्रवार को चौड़ी गली नई मंडी में पहलगाम में आतंकियों द्वारा हिंदुओं की निर्मम हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर मृतकों के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि जम्मू कश्मीर पहलगाम में आतंकियों द्वारा 27 निर्दोष हिंदुओं की हत्या निंदनीय है।
मुजफ्फरनगर बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि सभी हिंदू धर्म के लोग मोदी जी और योगी जी का आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में साथ दें, तभी हम सुरक्षित रह सकेंगे। व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने इस बीच पहलगाम में आतंकियों द्वारा मारे निर्दोष हिंदुओं को श्रद्धांजलि देते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मृतक के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए व घायलों को 20-20 लख रुपए देने की मांग की। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री इस निर्मम हत्या का बदला लें, देश का एक-एक बच्चा एवं नागरिक आपके साथ खड़ा है। श्रद्धांजलि सभा में महेश चौहान, आशुतोष गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, नवीन बिंदल, मनोज पुंडीर, मुदित जैन, धारा सिंह पाल, जयपाल शर्मा, नीरज बंसल, नरेश अरोरा, अमित राय जैन, परम कीर्ति शरण, प्रमोद त्यागी, अनुराग सिंघल, पुनीत सिंघल, राजेश गोयल, मनमोहन मुंदडा, अनुज सिंघल, सुमित बारी, लवी गोयल, मोहित एड, सुरेश कुमार, सुभाष मित्तल, गुरजीत सिंह चावला, नरेश बंसल, मदनलाल, हरीश पाहुजा, सतपाल जैन, प्रवीण धीमान, डॉ. नितिन जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal