किसान दिवस में डीएम के न आने पर भड़के किसान, किया हंगामा

Share :

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुए किसान दिवस में बिजली, पानी, सड़क, फर्जी रिपोर्ट, चकबंदी और बिजली के बिलों के अधिक आने के अलावा थाना और तहसीलों में बढ़ रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए इसमें सुधार कराने की मांग की। वहीं पुरबालियान के लोगों ने चकबंदी पूरी न होने पर विरोध दर्ज कराने के साथ नाराजगी भी व्यक्त की। सभागार से किसी मुद्दे को लेकर किसान आपस में उलझ गए, जिसके चलते वहां काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बन गई। इस बीच भाकियू जिला अध्यक्ष नवीन राठी और पीनना निवासी सुमित मलिक के बीच भी झड़प हो गई।
बुधवार को जिला पंचायत सभागार में किसान दिवस में डीएम व एसएसपी के न आने को लेकर किसानों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए किसान दिवस को शुरू नहीं होने दिया। इसके बाद एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह और नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप मौके पर पहुंचे, लेकिन फिर भी वहां मौजूद किसानों ने किसान दिवस की कार्रवाई को शुरू नहीं होने दिया। करीब आंधे घंटे बाद डीएम उमेश मिश्रा किसान दिवस में पहुंचने पर किसान दिवस की कार्रवाई शुरू हो सकी। इस बीच डीडी कृषि संतोष यादव ने बताया कि पिछले किसान दिवस में आयी शिकायतों में से 58 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। वहीं पांच शिकायतें शेष रह गई है।


किसान दिवस में पुरबालियान गांव से पहुंचे लोगों ने चकबंदी का मामला उठाते हुए उत्पीड़न से बचाने के लिए डीएम से गुहार करते हुए कहा कि तीन दशक से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अभी तक गांव में चकबंदी की प्रक्रिया के तहत कब्जा परिवर्तन नहीं किया जा रहा है। महिलाओं के जेवर बिक गए व पुरुषों के मेहनत की कमाई चकबंदी में भ्रष्ट व्यवस्था की भेंट चढ़ गई, लेकिन आज भी गांव के किसान परेशान हैं। इसके साथ शहर की कुछ इलाकों का जिक्र करते हुए एकता विहार, शाहबुदीनपुर रोड एवं रामपुरी के कुछ हिस्सों में दूषित पानी की आपूर्ति होने और जनपद के कई हिस्सों में अघोषित विद्युत कटौती का मुद्दा उठाते हुए किसानों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, धीरज लाटियान, नीरज पहलवान, डब्बू चौधरी, विक्रांत, रामपाल, सोनू, राकेश, सुभाष, जितेन्द्र, रामधन, रामपाल, राजेन्द्र, विरेन्द्र, राकेश, संजीव, उमेश, रहतु सिंह, मोहन कुमार, राजसिंह, धीरसिंह, मनोज आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal