एमएमसी टाइटंस ने जीत लिया मैदान, किया एमपीएल टी-20 की ट्रॉफी पर कब्जा

Share :

मुजफ्फरनगर। आईपीएल की तर्ज पर मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम एमपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बेहतर रणनीति के बल पर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा करने में सफलता हासिल कर ली। मंगलवार को चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में फाइनल मैच में टॉस के वक्त उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर डॉ. युद्धवीर त्यागी, राकेश मिश्रा अध्यक्ष क्रिकेट डेवलपमेंट कमैटी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन भी उपस्थित रहे।

चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में आईपीएल राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन दूसरे विकेट में उनके उप कप्तान के आउट होने के बाद आराध्य और विवेक ने पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना शुरू किया, लेकिन दीपक राणा ने आराध्य को पांच रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इस बीच निशांत ठाकुर 21, ऋतिक राणा 33, मुनीब के 33 रनों के बदौलत 20 ओवर में 147 रनों पर पूरी टीम सिमट गई।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी एमएमसी टाइटंस ने इस बीच अच्छी शुरूआत करने के साथ पहले ओवर में कुल 13 रन बनाए। ऋतिक अरोड़ा 15 रन और कार्तिकेय 11 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन मध्यम क्रम में पूरे टूर्नामेंट में शानदार बैटिंग कर रहे दीपक राणा ने 36 व ओनिक राणा 27 रनों की पारी खेलते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया। आखिरी 21 गेंदों पर 36 रन बनाकर ऋतिक वत्स ने खेल अपनी ओर करने के साथ टीम को 6 विकेट से जीत दिलाने के साथ ट्रॉफी एमएमसी राइटंस के नाम कराने में योगदान दिया।
एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम एमपीएल टी-20 के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अरविंद श्रीवास्तव सचिव यूपी क्रिकेट एसोसिएशन और डीएस चौहान चेयरमैन गवर्निंग काउंसिल यूपी क्रिकेट एसोसिएशन, अतिथि के रूप में रियासत अली सह सचिव यूपी क्रिकेट एसोसिएशन मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों ने टी-20 विजेता टीम को एक लाख रुपए नगद व व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं उप विजेता टीम को 50 हजार रुपए नकद एवं व्यक्तिगत पुरस्कार दिया गया।
इस मैच के मैन आॅफ द मैच ऋतिक वत्स रहे। वहीं मैन आॅफ द सीरीज दीपक राणा को चुना गया। दीपक राणा को 5,100 रुपए नगद और डॉ. तारिक की ओर से दुबई का ट्रिप दिया गया।
इस दौरान मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने सभी खिलाड़ियों एवं अतिथियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सबके सहयोग के बिना इस तरह का आयोजन करना संभव नहीं था। मैच में रवि कौशिक व मौ. आदिल जैदी ने निर्णायक की भूमिका निभाई मौ. शाहिद थर्ड अंपायर के रूप में मौजूद रहे। स्कोरिंग का दायित्व पलक शर्मा एवं अपूर्व यादव ने निभाई। इस पूरे टूर्नामेंट में अनवर सिद्दीकी मैदान व टीवी कमेंटेटर रहे। फाइनल मैच में आईपीएल के तर्ज पर चीयर गर्ल्स ने चौकों और छक्कों पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन से चेयरमैन भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, योगेंद्र मलिक, ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी, अरविंद भारद्वाज, रोहन त्यागी, अरशद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई