मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के संरक्षक व कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अमर कान्त गुप्ता ने पत्रकारों के वार्ता के दौरान बताया कि पूज्य संत गीता मनीषी महामण्डलेश्वर श्री ज्ञानानन्द जी महाराज 19 मई को मुजफ्फरनगर में पधार रहे हैं। आज के भौतिक युग में हर व्यक्ति की परम आवश्यकता है श्रीमद्भगवद्गीता । भगवान श्री जानते थे कि आने वाले कलीकाल में क्या-क्या समस्याऐं आ सकती हैं, इसलिये उन्होने अपने अवतार काल में उन समस्याओं के समाधान हेतू गीता का दिव्य उपदेश दिया। तनावपूर्ण, दुविधाग्रस्त, द्वन्दात्मक वातावरण महाभारत काल में भी था तथा आज भी है। परम श्रदेय महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज श्रीमद्भगवद्गीता के अनन्य प्रेरक संत हैं, उपरोक्त सभी समस्याओं का समाधान गीता जी में विद्यमान है। गीता जी जैसे गहरे सागर में से अमूल्य मोती निकालने का कार्य महाराज श्री द्वारा किया गया है, जिसका लाभ हम सभी को मिले इस हेतू महाराज श्री का दिव्य गीता सत्संग 19 मई से 21 मई तक मयूर महल बैकेंट हॉल, लिंक रोड, आर्दश कालोनी, मुजफ्फरनगर में आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि 19 मई व 20 मई को सत्संग का समय सांय 4:30 बजे से 7:00 बजे तक रहेगा तथा 21 मई को सत्संग का समय प्रातः 10:30 बजे से 1:00 बजे तक रहेगा। उन्होंने धर्म प्रेमियों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर दिव्य गीता सत्संग का लाभ उठाये। इस दौरान एडवोकेट अमर कान्त गुप्ता, डा० मनोज काबरा, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, श्री श्याम लाल बंसल, महेन्द्र कुमार गोयल, कुंज बिहारी अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, कमल गोयल, अतुल कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, एड० आर.के.मलिक, लोकेश चन्द्रा, अजय गर्ग, रामबीर सिंह, अजय गर्ग (बैंक वाले), एड० संजीव मित्तल, डा० मुकेश, मुकेश बिदंल, गोपाल मित्तल, एड० आलोक गर्ग, सुभाष गोयल, अजय गोयल, एड० अवतोष शर्मा, पवन काबरा, विजय शंकर शर्मा, अशोक कंसल, होती लाल शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा
चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम






