15 दिन से खराब ट्रांसफार्मर को न बदलने पर गुस्सा किसानों ने चीफ कार्यालय में भरा सूखा गन्ना

Share :

खतौली क्षेत्र के गांव रायपुर नंगली में कई किसानों के खेत सिंचाई नहीं होने के कारण सूख गये हैं, जिस कारण भयंकर गर्मी के चलते खेतों में खड़ी गन्ने और चेरी की फसल भी सूखकर नष्ट होने लगी। किसानों की ट्यूबवैल को बिजली नहीं मिलने से यह सारी समस्या खड़ी हुई है। इस ट्यूबवैल पर लगा विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने के लिए किसानों ने करीब एक पखवाड़े से अर्जी दे रखी थी, जिस पर बिजली विभाग के अधिकारी कोई भी सुनवाई नहीं कर रहे थे, जबकि किसान जेई, एसडीओ और एक्सईएन खतौली से कई बार गुहार भी लगा चुके थे। पिछले करीब पांच छह दिनों से भीषण गर्मी के कारण खेतों में खड़ी फसल को बिना पानी के सूखते हुए देखकर किसानों में आक्रोश उत्पन्न होने लगा था। इसी को लेकर सोमवार को गांव रायपुर नंगली के सैंकड़ों किसानों ने भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में सूखी फसल की पुलियों के साथ बिजली विभाग के मुख्य अभियंता के कार्यालय का घेराव किया। किसानों के साथ गाड़ियों का काफिला लेकर राजू अहलावत सोमवार को जानसठ रोड द्वारिका सिटी स्थित मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल के कार्यालय पर पहुंचे और किसानों ने नारेबाजी करते हुए सूखी फसलों की पूली उनके दफ्तर और मेज पर पलट दी। पूरे दफ्तर में गन्ने की सूखी फसल फैल जाने और किसानों के हंगामे के कारण अफरातफरी का आलम बन गया। इसके साथ ही राजू अहलावत के साथ किसानों ने मुख्य अभियंता पवन कुमार को भी कार्यालय में घेर लिया और कड़ी नाराजगी जताई। बाद में किसानों ने कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया और मुख्य अभियंता को भी कार्यालय से बाहर निकालकर अपने बीच नीचे बैठाते हुए बंधक बना लिया। राजू अहलावत ने बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि जब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक मुख्य अभियंता का कार्यालय भी नहीं चलने दिया जायेगा। इस चेतावनी का असर यह हुआ कि तत्काल ही किसानों के लिए नये विद्युत ट्रांसफार्मर का प्रबंध किया गया। इसके बाद हंगामा खत्म हुआ।
भाजपा नेता राजू अहलावत ने कहा कि करीब 15 दिन पहले गांव रायपुर नंगली के किसानों अमित और अनिल कुमार आदि ने उनकी ट्यूबवैल पर लगा विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए अर्जी दी थी। नया ट्रांसफार्मर नहीं लगने के कारण किसानों की खेतों में खड़ी फसल सिंचाई के अभाव में सूख गई है। इस कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फसल खराब होने के कारण उनको आर्थिक क्षति की भी संभावना प्रबल हो गई। 15 दिन से किसान बिजली अधिकारियों के चक्कर लगाने को विवश हो रहे थे, लेकिन अधिकारी अपनी मस्ती में मस्त हैं। रविवार को किसानों ने उनको इसकी जानकारी दी तो एक्सईएन से बात की गई, जिन्होंने बताया था कि पत्रावली मुख्य अभियंता कार्यालय में लंबित होने के कारण ही काम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में इनको सबक सिखाने के लिए ही किसानों के साथ आज आवाज उठाई गई। किसानों को चीफ साहब ने आज ही नया विद्युत ट्रांसफार्मर जारी करा दिया है। राजू अहलावत ने कहा कि अधिकारी किसानों को कमजोर समझने की भूल न करें, किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में किसानों को हर सुविधा और व्यवस्था का लाभ दिलाने के लिए हम मिलकर काम कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी सकारात्मक और संवेदनशील होकर मामलो को शासन की मंशा के अनुसार त्वरित स्तर पर निस्तारित करने का कार्य करें

मुजफ्फरनगर। गांव रायपुर नंगली के किसानों के प्रकरण में अधिशासी अभियंता खतौली देवेन्द्र कुमार की भूमिका नकारात्मक रहने और किसानों को गुमराह करने के आरोप में मुख्य अभियंता पंवन कुमार अग्रवाल ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही किसानों को भी हाथों हाथ ही विद्युत ट्रांसफार्मर स्वीकृत करते हुए प्रकरण का निस्तारण करा दिया गया।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्य अभियंता मुजफ्फरनगर पवन अग्रवाल ने बताया कि गांव रायपुर नंगली के किसानों की ट्यूबवैल को सप्लाई देने वाला 25केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर करीब 15 दिन पहले चोरी हो गया था। किसानों ने पुलिस को भी शिकायत दर्ज कराई और विभाग में नये विद्युत ट्रांसफार्मर के लिए आवेदन किया था। चीफ का कहना है कि चोरी के मामले में विभागीय स्तर पर भी जांच होती है, जिसमें थोड़ा समय लगता है। इसके कुछ ज्यादा समय हो गया और एक्सईएन खतौली ने सोमवार को ही पत्रावली उनके कार्यालय को उपलब्ध कराई, जबकि किसानों को कह दिया कि मामला उनके कार्यालय में लंबित है। ऐसे में किसानों को भ्रमित करने और गलत जानकारी देने के आरोपों को लेकर एक्सईएन खतौली को नोटिस जारी करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। किसानों को नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्वीकृत करा दिया गया है। इसके अलावा जनपद में विद्युत आपूर्ति के लिए विभाग पूरी तरह से सजग और सतर्क हैं। गर्मी में मौसम विभाग के रेड और ऑरेंज अलर्ट के बीच भी आपूर्ति सुचारू रखने के लिए दिन रात काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal