पूर्व विधायक नूर सलीम राना ने किया सपा को बॉय-बॉय

Share :

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी को उस समय सोमवार को करारा झटका लगा, जब पूर्व विधायक नूर सलीम राणा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने सपा की साइकिल छोड़ कर राष्ट्रीय लोकदल का हैंडपंप का दामन थाम लिया। मेरठ रोड पर स्थित राणा हाउस में इस बीच संपन्न कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने समर्थकों के साथ रालोद की सदस्यता पुरकाजी विधायक एवं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार व रालोद जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में रालोद की सदस्यता ग्रहण की।
बीते काफी समय से परेशानी से जुझ रहे राणा परिवार में एक बार फिर बदलाव की कवायद तेज हो गई है। सोमवार को मेरठ रोड स्थित राणा हाऊस में संपन्न कार्यक्रम में पूर्व विधायक नूर सलीम राणा के नेतृत्व में करीब 150 से 200 लोगों ने सपा को अलविदा कहते हुए रालोद की सदस्यता ग्रहण की। रालोद में शामिल होने वाले लोगों में आठ से दस ग्राम प्रधान भी शामिल थे, जो अपने साथ बड़ी संख्या में समर्थकों को लेकर यहां पहुंचे। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने रालोद में शामिल होने वालों का इस बीच फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायकों के समर्थकों में नेजाजी के निर्णय को सही ठहराया गया। कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि यह सरकार का एक अच्छा कदम है। पहले कुछ लोग वक्फ संपत्तियों पर मठाधीश बनकर बैठे थे, लेकिन अब इस बिल के पास होने से मुस्लिम समाज के गरीब लोगों को इसका सीधा फायदा होगा। मंत्री के इस बयान का रालोद में शामिल होने वाले कई लोगों ने समर्थन दिया।
बता दें, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा पूर्व सांसद व सपा के कद्दावर नेता कादिर राणा के भाई हैं। नूर सलीम के नेतृत्व में एक साथ इतने लोगों का साथ छोड़ देना सपा के लिए एक बड़ी राजनीतिक क्षति माना जा रहा है। राणा का क्षेत्र में अच्छा-खासा प्रभाव रहा है। उनके इशारे पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों का पाला बदलना सपा की जमीनी ताकत को कमजोर कर सकता है। वहीं, रालोद के लिए यह एक सुनहरा मौका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई