एमएमसी ने अंबा वॉरियर्स को 27 रनों से किया पराजित

Share :

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरणसिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एमपीएल टी-20 मैच के प्रथम मैच में खिलाड़ियों ने पसीना बहाने के साथ खेल मैदान पर अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस बीच खेल मैदान पर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज टाइटंस ने अंबा वॉरियर्स को 27 रनों से हराकर एमपीएल टी-20 प्रतियोगिता में प्रथम जीत के साथ ही अपनी मजबूत स्थिति का आगाज किया।
सोमवार को एमपीएन टी-20 के शुभारंभ अवसर पर मैदान में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज टाइटंस एवं अंबा वॉरियर्स के बीच प्रथम मैच में अंबा वॉरियर्स ने टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज का पहला विकेट दूसरे ओवर में मात्र 6 रन के स्कोर पर ही गिर गया, लेकिन उसके बाद ओनिक राणा और दीपक राणा की जोड़ी ने 44 रनों की अच्छी साझेदारी कराते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफलता हासिल की। दीपक राणा के 59 रनों के बदौलत ही मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में कुल 156 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी अंबा वॉरियर्स की टीम को सार्थक, रजत ऋतिक वत्स एवं नवीन की शानदार गेंदबाजी के चलते 19.2 ओवरों में 129 रनों पर ही आॅल आऊट हो गई। इस दौरान सार्थक ने 3, रजत ऋतिक वत्स और नवीन ने दो-दो विकेट लिए। अंबा वॉरियर्स की और से हर्षित शेट्टी ने 52 रन एवं दिनेश ने 34 रनों का योगदान दिया। दीपक राणा मैन आॅफ द मैच चुने गए। इस मैच में मौहम्मद शाहिद व रवि कौशिक निर्णायक की भूमिका एवं आदिल रजा थर्ड अंपायर के रूप में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal