अब 1 मई को जंतर-मंतर दिल्ली घेरने की अटेवा/ एनएमओपीएस ने की तैयारी, विकास भवन में भरी हुंकार

Share :

मुजफ्फरनगर। अटेवा मुजफ्फरनगर द्वारा विकास भवन मे 1 मई 2025 को अटेवा/एन एम ओ पी एस (पुरानी पेंशन बहाली मंच) द्वारा जंतर मंतर, दिल्ली में नई पेंशन योजना (NPS/UPS) के विरोध में आयोजित किए जा रहे विशाल राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन को सफल बनाने के उद्देश्य से केंद्र व राज्य सरकारों के सभी विभागों के विभागीय संगठनों के जिला अध्यक्षों, जिला महामंत्रियों के साथ एक महत्त्वपूर्ण बैठक सम्पन्न है।

बैठक की अध्यक्षता रामरतन ने की, विशिष्ट अतिथि मनोज त्यागी, डॉ राहुल कुशवाहा तथा संचालन पासी राकेश ने किया। बैठक में जिले के सभी प्रमुख विभागीय संगठनों – शिक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य, सिंचाई, पंचायतीराज, प्रशासन, जी एस टी, आयकर,लोक निर्माण, नगर निकाय, तकनीकी सेवा इत्यादि – के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुजफ्फरनगर से अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारी व अधिकारी 1 मई 2025 को दिल्ली पहुँचकर प्रदर्शन में भाग लेंगे। और सरकार से पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की अपनी माँग को बुलंद करेंगे। सभी वक्ताओं ने कहा कि NPS/UPS कर्मचारियों के भविष्य के साथ एक बड़ा अन्याय है, जो उन्हें बुढ़ापे में सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा से वंचित करता है। अतः अब यह संघर्ष निर्णायक मोड़ पर पहुँच चुका है। और पुरानी पेंशन(OPS) की बहाली तक यह आंदोलन जारी रहेगा। अंत में यह भी तय किया गया कि प्रदर्शन में भाग लेने हेतु जिले से बसों एवं अन्य संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और हर विभाग अपने स्तर से कर्मचारियों को आंदोलन से जोड़ने हेतु सक्रिय रहेगा। इसके साथ ही अटेवा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया- जिसके अंतर्गत बेसिक शिक्षा से पुष्पेंद्र चौधरी को जिला कैडर प्रभारी, संगीता जावला को जिला महिला प्रभारी, माध्यमिक शिक्षा से डॉ दीपक कुमार गर्ग और सिंचाई विभाग से संदीप तोमर को जिला उपाध्यक्ष, सुनील पंवार को जिला मीडिया प्रभारी, वाणिज्य कर विभाग से अनिल कुमार सिंह को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, विकास प्राधिकरण से अनिल कुमार व माध्यमिक से अमित कुमार उपाध्याय व उच्च शिक्षा से मदन पाल को जिला संगठन मंत्री, प्रदीप कुमार नागर को जिला आईटी सेल प्रभारी, विकास भवन से कुलवंत सिंह को जिला संयुक्त मंत्री, ITI से रामनिवास और उच्च शिक्षा से डॉ सहदेव, नगर पालिका से आकाशदीप व नितिन कुमार, बेसिक शिक्षा से अबुल हसन को सदस्य जिला कार्यकारिणी के सदस्य, नीलम मलिक को ब्लॉक प्रभारी महिला प्रकोष्ठ बघरा, गरिमा राठी और अंजू वर्मा को जिला सह प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, रविन्द्र सिंह को जिला संगठन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से अटेवा जिलाध्यक्ष प्रीत वर्धन शर्मा, विजय त्यागी, अरविंद मलिक, राहुल चौधरी, संजीव बालियान, फरूख हसन, यशपाल अरोरा, रमेश चंद, विशाल भारद्वाज, मधु सैनी, सार्थक शर्मा, कपिल शर्मा, संजय राठी, प्रशांत शर्मा, प्रियंक देव, सोमपाल, सुभाष यादव, , रोशन लाल, राजन कुमार, विजय यादव, नवनीत सिंह, संजीव जावला, कुलविंदर सिंह, राम सिंह, दीपक, आदेश शर्मा आदि शिक्षक, कर्मचारी और सभी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal