आलाधिकारियों के न आने से आहत भाकियू ने रोक दिया किसान दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट स्थित चौ. चरण सिंह सभागार में किसान दिवस में आलाधिकारियों के बैठक में समय से न आने पर किसानों ने हंगामा खड़ा कर किया। किसान दिवस में नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व जिला गन्ना अधिकारी की मौजूदगी में शुरू बैठक में हर मुद्दे पर सकारात्मक उत्तर न मिल पाने पर भाकियू कार्यकर्ता सभागार में मौन होकर बैठ गए और ऐलान किया कि जब तक आलाधिकारी नहीं आएंगे, बैठक शुरू नहीं होगी। किसानों ने इस बीच आरोप लगाया कि पिछले किसान दिवसों में उठाए किसानों की विभिन्न समस्याओं का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है और आज किसान दिवस में जिले के आलाधिकारी नहीं पहुंचे। घंटों बाद सभागार में पहुंचे एडीएम प्रशासन ने किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद उनके त्वरित निस्तारण कराने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर अफसरों ने राहत की सांस ली।
बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित किसान दिवस में अफसरों की अनदेखी को लेकर गुस्सा फूट गया। इस बीच गुस्साए किसानों को शांत करने को विकास भवन में संपन्न बैठक से किसानों के बीच पहुंच विवाद शांत कराया। बैठक में बिजली, पानी, चकबंदी के साथ विभिन्न समस्याओं के निदान में हो रही देरी पर किसान नेताओं का गुस्सा सिर चढ़कर बोला। इस बीच आलाधिकारियों की किसान दिवस से दूरी पर किसान खफा दिखाई दिए। नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप की अध्यक्षता में शुरू बैठक में किसी समस्या का समाधान न हो पाने पर किसानों ने विरोध दर्ज कराते हुए आला अधिकारियों के आने तक बैठक में कोई मुद्दा न उठाने का निर्णय लिया। इसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हंगामा होने की सूचना पर सभागार में पहुंचे एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने किसानों को आश्वस्त किया। किसान दिवस में अधिकारियों ने किसानों को किसान हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। इस दौरान गुरमेल सिंह बाजवा, श्यामपाल सिंह चेयरमैन, सतेन्द्र पुंडीर, विकास शर्मा, बल राम सिंह, गुलशन चौधरी, योगेश बालियान, मानसिंह मलिक, संजीव पंवार, जितेन्द्र बालियान, संजय त्यागी, सुमित चौधरी, हैप्पी बालियान, अंकित राठी, अनुज राठी, बिट्टू प्रधान, नरेश पुंडीर, सचिन चौधरी, ठाकुर मदन सिंह, आयूष निर्वाल, समद, साहिल, फराद प्रधान, जयवीर सिंह जसोई, गुलबहार राव, रवि पाल, एहसान त्यागी, लीलू त्यागी, अफलातून, इस्तेकार त्यागी, चौ. शक्ति सिंह समेत सैकड़ों किसान एवं प्रशासन की ओर से एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सहित बिजली, पानी, लोक निर्माण विभाग और जिला गन्ना एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा जन-जागरण अभियान प्रारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा अभियान – 2026” के अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद स्तर पर व्यापक जन-जागरण एवं राष्ट्रभक्ति जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा देशभक्ति का संदेश पहुँचाना है। यह अभियान प्रदेश मुख्यालय,

एमजी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की राष्ट्रप्रेम की भावपूर्ण झलक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न देशभक्ति एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इंटर हाउस देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी सुरीली आवाज, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना से सभी का मन मोह लिया। वहीं, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने टाउनहाल परिसर

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मंत्री कपिल देव ने तिरंगा वितरण कर शिव चौक से राष्ट्रभक्ति का दिया विराट संदेश

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत की आज़ादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में शिव चौक पर भव्य तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal