हद! पालिका में 82 हजार संपत्ति पंजीकृत, 33 हजार से हुई टैक्स वसूली

Share :

टैक्स वसूली में पिछड़ने पर ईओ ने टीओ को भेजा नोटिस
लक्ष्य में पिछड़ने पर तीन दिन में मांगा जवाब, चर्चा जोंरों पर
मुजफ्फरनगर। बीते वर्ष लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूली कर यूपी सरकार की प्रशंसा बटोरने के साथ ही नगरोदय जैसी योजना में विशेष बजट पाने वाली मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् वसूली में इस बार लक्ष्य हासिल करने में हांफती नजर आ रही है। इस बार लक्ष्य से 25 प्रतिशत से अधिक वसूली करने का एक सपना संजोया था, ताकि शहरी विकास में शासन से इस बार भी अतिरिक्त बजट हासिल किया जा सके। इसे लेकर गंभीर हुई ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने पालिका में पंजीकृत संपत्तियों में 50 प्रतिशत संपत्तियों से वार्षिक कर के रूप में राजस्व वसूली न हो पाने पर नाराजगी के साथ टीओ को नोटिस जारी करते हुए उनसे तीन बिन्दुओं पर दो दिन के भीतर ही स्पष्टीकरण मांगा है।
मौजूदा वित्तीय वर्ष 2024-25 के समाप्त होने में चंद दिन शेष बचे हैं। ऐसे में वार्षिक कर और अन्य मदों में राजस्व वसूली को लेकर पालिका के कर विभाग की सुस्त चाल चर्चाओं में है। गत दिवस ईओ प्रज्ञा सिंह द्वारा की राजस्व वसूली की समीक्षा में पालिका के पिछड़ने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए टीओ दिनेश यादव और एई जल सुनील कुमार को पत्र जारी करते हुए राजस्व वसूली के लिए वार्डांे में कैंप लगाने और प्रतिदिन विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। समीक्षा में पालिका के कर विभाग में पंजीकृत सम्पत्तियों से वार्षिक कर वसूलने में भी विभाग इस साल बहुत पीछे खड़ा नजर आ रहा है। इसके लिए ईओ ने टीओ को नोटिस जारी करते हुए पिछड़ने को लेकर कई सवालों का जवाब मांगा है। ईओ ने इस नोटिस में कहा है कि पालिका द्वारा कर व करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा में यह तथ्य संज्ञान में आया कि शहरी क्षेत्र में पंजीकृत 82,449 भवनों के सापेक्ष 33,605 भवनों से गृहकर और जलकर के रूप में तय राजस्व वसूली की गई है, जो पंजीकृत भवनों के सापेक्ष 50 प्रतिशत भी नहीं, जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्ति में मात्र कुछ दिन का समय अवशेष है। उन्होंने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्थिति खेदजनक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जायेगी।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि राजस्व वसूली समीक्षा में यह बात सामने आई है कि 82449 पंजीकृत भवनों के सापेक्ष चार मार्च तक 33605 भवनों से कर वसूल किया गया है। करीब 50 हजार भवनों से अभी कर वसूली ही नहीं हो पाई है। ऐसे में बकाया वसूली पर काम नहीं हो पायेगा। इसके लिए अब कर निर्धारण अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए उनसे इस लापरवाही के लिए जवाब मांगा है। इस स्थिति से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को भी अवगत करा दिया गया है। पिछले साल पालिका को निर्धारित लक्ष्य से 25 प्रतिशत अधिक राजस्व वसूली करने पर अतिरिक्त बजट शासन से मिला। इस बार हमारे प्रयास थे कि लक्ष्य से 25 प्रतिशत से ज्यादा राजस्व वसूली हो पाये, लेकिन स्थिति बेहद खराब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal