रमजान माह में ड्राई फूट, सेवई-खजला से सज गए बाजार

Share :

मुजफ्फरनगर। रमजान के पाक माह की शुरूआत 02 फरवरी से हो चुकी है। इस्लाम धर्म में बेहद खास महीनों में शुमार इस महीने में रोजा रखते हुए सभी रोजेदार सूर्योदय से सूर्यास्त तक बिना कुछ खाए-पिए रहते हैं और इफ्तार के समय रोजा खोलते हैं। प्राय: इफ्तार की शुरूआत अक्सर खजूर से की जाती है, जो परंपरा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, अपितु इसके पीछे कई स्वास्थ्य से जुड़े कारण भी हैं। रोजे के दौरान शरीर लंबे समय तक बिना खाने-पानी के रहता है, जिससे इनके शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती है। ऐसे में सुरक्षा व स्वास्थ्य कारणों को लेकर मुख्य बाजारों से गली-मौहल्ले में दुकानों में जम कर खरीदारी होती रही। हालांकि इस बीच मुख्य बाजारों में फलों के साथ खाद्य सामग्री पर मंहगाई की मार का असर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
रमजान माह में वैसे तो बीते कई दिनों से हर घर परिवार में खाद्य सामग्री को खरीदने का क्रम जारी था, लेकिन शनिवार को रमजान के चांद के दीदार के साथ खाद्य सामग्री खरीदने को लेकर सक्रियता बढ़ गई। इन दिनों गली मौहल्लों के साथ मुख्य बाजारों में खजूद के साथ फल और सब्जी ही नहीं अन्य पेय पदार्शों व रोजे में प्रयुक्त होने वाली सेवई-खजला आदि की खरीदारी को लेकर हर ओर बाजार सजे हुए है। बाजारों में सादी सेवई 60 रुपये, छत्ते वाली सेवई 100-120 रुपये, कमामी सेवई 100-120 रुपये, बनारसी सेवई 140 व 160 रुपये, भुनी सेवई 140 रुपये, लाल लच्छा 150-200 रुपये, सफेद लच्छा 100-150 रुपये, बनारसी लच्छा 160 रुपये, सूत फेनी 200 रुपये, रुमाली 130 रुपये, दूध फेनी 170 रुपये तक बाजारों में बिक रही है। वहीं बाजारों में इस वक्त खजूर की 15 से अधिक वैरायटी दिखाई देने लगी है। खजूर नेचुरल शुगर का एक बेहतरीन सोर्स है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने के साथ शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद कर, थकान को दूर करता है। इसके अलावा, खजूर में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को एक्टिव करता है और भूख को कंट्रोल करता है, जिससे इफ्तार के समय खाना खाने से बचा जा सकता है। बाजारों में सऊदी अरब के अजवा खजूर की मांग रमजान में अधिक होती है। यह खजूर 200 से 1500 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। इसके अलावा बहाई वाला खजूर 120 रुपये किलो, इराकी खजूर 100 रुपये किलो, आलू खजूर 120 रुपये, अरबी खजूर 150 रुपये, बिना गुठली वाला खजूर 160 रुपये, फर्द खजूर 350 रुपये, कीमिया खजूर 300 रुपये, बरारी खजूर 500 रुपये, कलगी एवं सुगाई खजूर 800 रुपए, अजना खजूर 1500 रुपए, मेटजोल खजूर 1600 रुपए और मबरूम खजूर 1600 रुपये तक बिक रहा है। वहीं किशमिश और बादाम के अलावा काजू, अंजीर और पिस्ता जैसे सूखे मेवों की मांग भी बढ़ी हुई है। रमजान के दौरान सहरी और इफ्तार में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाने का रिवाज है, जिससे इन चीजों की बिक्री बढ़ने के साथ पेय पदार्यों के रूप में रूह अफजा, शरबत-ए-अलसी एवं फलों के रस लोगों की पसंद होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal