45 करोड़ से विकास कराने को पालिका ने बनाया प्लान

Share :

15वें वित्त आयोग से डीएम के समक्ष प्रस्ताव रखने की तैयारी
विस्तारित क्षेत्र में जल आपूर्ति को बनेंगे नये नलकूप और टैंक
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की ओर से वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पूर्व ही 15वें वित्त आयोग से विकास के लिए प्राप्त धनराशि को खर्च करने के लिए बड़े काम करने का प्लान बनाया है। योजना में प्रस्तावित कार्यों पर डीएम की स्वीकृति का इंतजार है। पालिका की ओर से करीब 45 करोड़ रुपये से होने वाले प्रस्ताव तैयार कर धरातल पर लाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसमें पालिका के 03 विभागों की ओर से जल निकासी, सौन्दर्यकरण, जलापूर्ति व सफाई व्यवस्था के साथ कूड़ा निस्तारण के काम शामिल हैं।
पालिका परिषद् द्वारा इन दिनों शहरी क्षेत्र के विकास का खाका खींचने का काम तेजी से शुरू हो रहा है। पालिका ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त टाइड-अनटाइड ग्रांट में मिली धनराशि से करीब 45 करोड़ से विकास कार्य कराने के प्रस्ताव तैयार किए हैं। इनमें निर्माण विभाग की ओर से करीब 18-19 करोड़ रुपये के प्रस्ताव हैं, जिनमें झांसी रानी स्मारक पार्क सौन्दर्यकरण और नई मूर्ति की स्थापना, राजवाहा रोड नई मंडी की साइड पटरी, कुछ अन्य सड़क निर्माण और मुख्य रूप से शहर के करीब 20 नालों का नव निर्माण कार्य कराते हुए जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य कराने की कार्ययोजना बनाई गई है। जेई निर्माण कपिल कुमार ने बताया कि निर्माण विभाग को करीब 20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार किए हैं, इनमें मुख्य रूप से जल निकासी सुधारने के लिए शहर के 20 छोटे बड़े नालों का निर्माण कार्य कराने का प्रस्ताव शामिल है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने करीब 13 करोड़ रुपये के प्रस्ताव बनाये हैं। इनमें शहर से निकलने वाले फ्रेश वेस्ट का सेग्रीकेशन प्रतिदिन करने के लिए 200 टन प्रतिदिन की क्षमता से कार्य करने वाली दो ट्रॉमल मशीन खरीदने के साथ शौचालय और अन्य निर्माण व संसाधन कार्य शामिल हैं।
एनएसए डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि 15वें वित्त आयोग से विभाग को 12.96 करोड़ की धनराशि मिली है। इस पैसे से कई कार्य कराने तथा मशीनों और गाड़ियों को खरीदने के प्रस्ताव बनाए हैं। दो ट्रॉमल मशीन करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये से खरीदने के प्रस्ताव है, ताकि प्रतिदिन फ्रेश वेस्ट का निस्तारण पालिका स्तर से कराया जा सके।
जलकल विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि 15वें वित्त में विभाग ने 12.96 करोड़ की लागत से कार्य कराने के कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव तैयार किये हैं। इनमें 55 वार्डों में 2800 मीटर नई पाइपलाइन बिछाने के साथ ही नए विस्तारित क्षेत्र में 10 हॉर्स पॉवर क्षमता के करीब 15 नए नलकूपों का निर्माण कार्य कराना प्रस्तावित किया गया है, ताकि क्षेत्र में जलापूर्ति की स्थिति में सुधार हो सकें। वहीं पानी का फ्लो बढ़ाने के लिए पांच एचपी के छोटे बोरिंग कराने का कार्य भी कराया जायेगा।

इन्होंने कहा-
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि 15वें वित्त में जो धनराशि पालिका को प्राप्त हुई है, वो वित्तीय वर्ष 31 मार्च तक खर्च की जानी है। इसके लिए सम्बंधित विभागों से प्रस्ताव मांगे हैं। हम अगले कुछ महीनों में जलापूर्ति, सौन्दर्यकरण, सफाई व्यवस्था के साथ ही निर्माण और विकास कार्यों में बेहतर कार्य करने जा रहे हैं। करीब 45 करोड़ रुपये से ये कार्य कराना प्रस्तावित है। प्रस्ताव तैयार करा लिए हैं। डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में अब इनको प्रस्तुत किया जायेगा। स्वीकृति मिलने के बाद कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया जल्द प्रारम्भ की जायेगी ताकि क्षेत्र की जनता को हम समय रहते इन योजनाओं से लाभान्वित कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई