मुजफ्फरनगर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रेरक एवं प्रेरणादायक सप्ताह के अंतर्गत बालिकाओं को प्रेरित एवं उत्साहित करने को बालिकाओं की महिला थाना में विजिट कराते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। बाल कल्याण समिति से डॉ. राजीव कुमार द्वारा कराई गई बालिकाओं की विजिट में पुलिस मॉडर्न स्कूल की बालिकाओं को थानाध्यक्ष महिला थाना ने इन बेटियों का उत्साहवर्धन करते हुए उपहार भेंट कर अभिनन्दन भी किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के 10 साल बेमिसाल के तहत महिला थानाध्यक्ष ने बालिकाओं से संवाद कर उन्हें प्रेरित किया।
बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 साल बेमिसाल के विषय में बालिकाओं को अवगत कराया। पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा शर्मा के नेतृत्व में बालिकाओं मारिया, सानिया, सोनाक्षी, नव्या,आयशा, अयाना, साजिया, तन्वी, जिज्ञासा एवं अदीबा ने महिला थाना की विजिट करते हुए देश सेवा करने का जज्बा दिखाया। महिला बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुरू अभियान के तहत आज डीएम उमेश मिश्रा, डीआईजी व एसएसपी अभिषेक सिंह एवं सीडीओ संदीप भागिया के निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने इस अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। उक्त जन जागरूकता कार्यक्रम के लिए पुलिस मॉडर्न स्कूल, पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर प्रधानाचार्य सुधा शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो






