तीसरी आंख की निगरानी में जिले के 72 केंद्रों पर परीक्षा शुरू पहले दिन 2,585 ने छोड़ी हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा

Share :

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से प्रदेशभर के साथ जिले मेें भी शुरू हो गईं। सुरक्षा कारणों एवं परीक्षा को नकलविहीन एवं निर्विघ्न संपन्न कराने की दिशा में शुरू तैयारियों के बीच जनपद के 72 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों एवं पुलिस के कड़े पहरे के बीच मुख्य गेट पर ही जांच पड़ताल और तलाशी के बाद इन परीक्षार्थियों को प्रवेश दिलाया गया। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी का पेपर सुबह साढ़े 8 बजे से शुरू हआ। वहीं दोपहर 2 बजे से दूसरी पाली की परीक्षा में भी मुख्य रूप से इंटरमीडिएट का हिंदी का पेपर रहा। परीक्षा केन्द्रों से निकले परीक्षार्थियों के चेहरों पर विजयी मुस्कान दिखाई दी। हाईस्कूल के 1592 और इंटरमीउिएट के 1083 परीक्षार्थियों ने किन्हीं कारणों से परीक्षा छोड़ दी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहली पाली में हाईस्कूल में हिंदी का पेपर हुआ। इस बीच जनपद समेत प्रदेशभर में कहीं से भी नकल करने या किसी प्रकार की अव्यवस्था से जुड़ी कोई भी खबर नहीं आई। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए चयनित 72 परीक्षा केंद्रों पर कुल 57,721 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनमें से हाईस्कूल के 29,574 तथा इंटरमीडिएट के कुल 28,147 परीक्षार्थियों ने पूर्व में पंजीकरण कराया हुआ है। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने जिले को पांच जोन में बांटते हुए सभी एसडीएम को उनके क्षेत्र में जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है। इसके अलावा सैक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा सचल दल भी तैनात किए हैं। सोमवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ इन परीक्षा केन्द्रों पर उमड़ पड़ी। सुबह 7:30 बजे से छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे। 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लग गर्इं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इंतजाम करते हुए प्रवेश द्वार पर शिक्षकों द्वारा गहन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर बाहरी व्यक्तियों का इस बीच प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहा। परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल के छात्रों की हिंदी विषय की परीक्षा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद से संपन्न परीक्षा में सचल दल भी लगातार केंद्रों पर नजर बनाए रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य विभागीय व प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा को सही तरीके से संपन्न कराने के लिए भ्रमणशील रहे। केंद्रों की आॅनलाइन निगरानी के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है। रात में प्रत्येक परीक्षा केंद्र की निगरानी के लिये टीम गठित की गई। डीआईओएस ने बताया केंद्र पर तमाम बच्चों के बैठने, शौचालय, रोल नंबर चस्पा करने से लेकर बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी सभी तैयारियां पूर्ण हैं। बोर्ड परीक्षा देकर निकले कुछेक परीक्षार्थियों ने बताया कि हाईस्कूल में आया पेपर बहुत ही आसान था। कठिन प्रश्न नहीं पूछे गए। प्रश्नों को घुमा-फिराकर पूछने के बजाय इस बार उन्हें सीधे व सरल तरीके से पूछा गया। हालांकि कुछ परीक्षार्थियों ने इसे मॉडरेट बोला लेकिन ज्यादातर छात्रों के अनुसार, पेपर आसान से मध्यम था, और अच्छे नंबर कवर करने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई