स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बघरा में शिविर का हुआ शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बघरा में राo सेo यो० इकाई द्वारा सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस का आयोजन किया गया | शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महाविद्यालय कोषाध्यक्ष सुनील ढाका , विसिष्ट अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवक्ता भाल चंद्र प्रजापति व प्राचार्य डा० ब्रज गोपाल शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डा० सतेन्द्र कुमार, डा० विपिन कुमार,डॉ रंधीर सिंह, साक्षी सिरोही , संजीव गर्ग द्वारा माँ सरस्वती व स्वामी कल्याण देव जी महाराज के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया|
शिविर के प्रथम चरण में महिला जागरूकता सप्ताह पर एक रैलीके साथ संक्रमक रोगों के ऊपर सर्वें का आयोजन किया गया| कार्यक्रम अधिकारी डा० सतेन्द्र कुमार ने क्षेत्र के गांव मुरादपुरा में अभियान के अन्तर्गत गांव की गली गली में संक्रमक रोगों से बचने के उपायो पर विस्तृत चर्चा कर स्वछता का संदेश दिया साथ ही कार्यक्रम के दूसरे चरण में कार्यकम अधिकारी ने बताया कि जब तक हमारे आसपास सफाई नहीं होंगी तब तक हमें कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ेगा इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक ग्रामीण को जागरूक होना चाहिए। महाविद्यालय शारीरिक प्रवक्ता डॉ विपिन कुमार सफाई और खान पान के प्रति जागरूक तथा मास्क के उपयोग का फायदा और नुकसान बताया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में शालीना, डॉ सबनूर रंधीर कुमार, डा० प्रदीप कुमार, विपिन कुमार, कु धीरज , रोजी, राजपाल सिंह, शेखर शर्मा,डॉ दुष्यंत मालिक बालेन्द्र कुमार, नरेन्द्र कुमार , कृष्ण कुमार, प्रमोद, श्रीमती मंतोष, आदि का सहयोग रहा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal