मुजफ्फरनगर। डीएम की अध्यक्षता पर संपन्न हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह फरवरी 2025 की बैठक जूम ऐप के माध्यम से संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने नगर क्षेत्र के अन्दर अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शा से होने वाली भीड़ को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं ट्रैफिक पुलिस के साथ विचार मंथन करते हुए ई-रिक्शा से होने वाली भीड़ को कम करने को निर्देशित किया। साथ ही ओवर लोडिड वाहनों, गन्ने से भरे ट्रकों, अनफिट वाहनों पर कार्यवाही किये जाने के लिए भी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया।
शनिवार में डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न जूम बैठक में शहरी मार्गों पर नगरपालिका कर्मियों द्वारा कूड़ा-कचरा डालने से गंदगी व बीमारियों के फैलने के कारण कूड़ा-कचरा डालने को किसी वैकल्पिक स्थान को चिन्हित करने के नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने एआरटीओ को नगरीय क्षेत्र के अन्दर चल रही सभी ई-रिक्शाओं की फिटनेस व लाईसेंस चेक किये जाने के साथ अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शाओं को तत्काल बन्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के साथ साफ-सफाई में किसी तरह की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






