स्काउट-गाइड चिंतन दिवस कार्यक्रम संपन्न, किया सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर। शनिवार को चिंतन दिवस कार्यक्रम में “डायमंड जुबली जम्बूरी” में प्रतिभाग करने वाले स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर एवं वर्ष 2024 में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने वाले स्काउट-गाइड को प्रमाण पत्र, मेडल, स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंत्री कपिल देव द्वारा ध्वज फहराकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया, जिसमें ध्वज शिष्टाचार एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतियां सम्पन्न हुई। सभी स्काउट-गाइड को मंत्री ने नित नये आयामों को प्राप्त करते हुए भारत स्काउट गाइड संस्था का नाम रोशन करने की बधाई दी।
इसी के साथ डीआईजी एवं एसएसपी अभिषेक सिंह एवं सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर मेरठ व सहारनपुर मंडल मयंक शर्मा द्वारा राज्य पुरस्कार प्राप्त एवं जनपद स्तर पर बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता, सर्वोत्तम कैडिट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त कब, बुलबुल, स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर को प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान कर पुरस्कृत करते हुए उन्हें अनुशासन एवं देश हित के कार्य करने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। इस दौरान डीआईओएस डॉ. शैलेंद्र त्यागी, जिला मुख्य आयुक्त डॉ कंचन प्रभा शुक्ला, जिला कमिश्नर स्काउट विजय शर्मा, जिला कमिश्नर गाइड डॉ. राजेश कुमारी, अनिल कौशिक, सुनील शर्मा, लीडर ट्रेनर संतोष कुमार वर्मा, सहायक जिला कमिश्नर गाइड डॉ. सविता सिंह, रेणु गर्ग के सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन भारत भूषण अरोरा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal